Rajasthan Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार जोरों पर हैं। दोनों ही दलों के बड़े नेता लगातार प्रदेश में रैलियों को संबोधित कर रहे हैं। आज पीएम मोदी प्रदेश में भरतपुर और नागौर में रैलियों को संबोधित करेंगे। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी कांग्रेस के समर्थन रैलियों को संबोधित करेंगे। इस बीच दोनों दलों के बीच जमकर जुबानी तीर चल रहे हैं। कुछ नेताओं के विवादित बयान भी सामने आ रहे हैं। ताजा मामला अलवर से भाजपा सांसद और अलवर की तिजारा विधानसभा सीट से प्रत्याशी बाबा बालकनाथ का है।
बाबा बालकनाथ शनिवार को सूरजगढ़ विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी संतोष अहलावत के समर्थन में बुहाना के बाबा उम्मद सिंह खेल मैदान में जनसभा को सम्बोधित किया। इस दौरान कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने सीएम हाउस को फतवा हाउस बताते हुए कहा की कांग्रेस सरकार ने सनातन धर्म को अपनानित करने का काम किया हैं। सीएम आवास से सनातनियों के लिए फतवे जारी होते हैं। बालकनाथ कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी को लेकर राजस्थान सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने प्रतापगढ़ में महिला को नग्न करने वाले मामले और कन्हैयालाल हत्याकांड को लेकर सरकार को आड़े हाथों लिया।
प्रदेश में गुंडाराज शासन
बाबा ने कहा- राजस्थान में ऐसे हालात हो गए हैं कि अपराधियों को कोई डर नहीं रहा है। कानून व्यवस्था चरमरा गई है। हर दिन अपराध बढ़ते जा रहे हैं। गुंडाराज आ गया है। महिला अपराध में देश में नंबर 1 पर राजस्थान है। प्रतापगढ़ में हुई घटना से सभ्य समाज को शर्मसार करने का काम किया है। प्रदेश में बहन-बेटियों की इज्जत सुरक्षित नहीं है ऐसी स्थिति हो गई है कि उनको निर्वस्त्र किया जा रहा है। उन्होंने एक बार फिर कहा कि मेरी नजर में राजधानी में सीएम का आवास फतवा हाउस है, जहां से सनातन धर्म के खिलाफ फतवे जारी होते हैं। गहलोत सरकार ने नमक, मिर्च, हल्दी बांटने का काम किया हैं। जबकि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास से चल रही है।
संबंधित खबरें
राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, 20 नवंबर को मतगणना
1 day agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
2 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, रेंज रोवर डिफेंडर दिलाने के नाम पर ठगे थे 17 लाख
3 days agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
5 days agoसुल्तानपुर चुनाव विवाद में चेतन पटेल समेत 28 पर FIR, टीकाराम जूली ने BJP सरकार पर साधा निशाना
8 days agoपार्षद जीते 10, चेयरमैन पद पर वोट मिले जीरो… राजस्थान की एक नगरपालिका में BJP की अजीब हार
13 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस से दोगुने अंतर से दर्ज की प्रचंड जीत
13 days agoराजस्थान में इस सप्ताह मौसम रहेगा सूखा, हो सकती है मानसून की विदाई
13 days agoमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव में भाजपा का दमदार प्रदर्शन
15 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines