जयपुर: राजस्थान में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच बुधवार को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने जयपुर रैली में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस नेतृत्व पर हमला बोला। ओवैसी ने कहा, ‘कांग्रेस वाले बोलते हैं ओवैसी वोट काटने आते हैं और बीजेपी बोलती है मैं राष्ट्रवादी नहीं हूं, लेकिन मुझे उनसे सर्टिफिकेट नहीं चाहिए’। इस दौरान ओवैसी ने भाजपा नेता संदीप दायमा के द्वारा मस्जिदों और गुरुद्वारों पर दिए गए बयान को लेकर भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
जयपुर में रैली को किया ओवैसी ने संबोधित
बुधवार को जयपुर पहुंचे असदुद्दीन ओवैसी ने जनसभा के मंच से कहा कि 2018 में हमने कांग्रेस का साथ दिया, लेकिन हमें अलग-थलग छोड़ती दिख रही है। भाजपा वाले अनाप-शनाप बोलते रहते हैं और कांग्रेस उसका कोई जवाब नहीं दे रही है। ओवैसी ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी बाबा बालकनाथ बोलते हैं, ‘इंडिया पाकिस्तान मैच है’। ऐसी जुबान क्यों बोल रहे हैं वो? कांग्रेस क्यों चुप है इस मसले पर? कांग्रेस सिर्फ तब ही क्यों बोलती है, जब राहुल पर कोई कुछ कह दे? शायद ही ऐसा कोई दिन होगा, जब बीजेपी की ओर से ऐसा कुछ ऊल-जलूल नहीं कहा जाता, लेकिन कांग्रेस चुप है। भाजपा नेता संदीप दायमा ने गुरुद्वारों को लेकर बोला तो उन्हें माफी मांगनी पड़ी, लेकिन मस्जिद पर बोला तो किसी को कोई लेना-देना ही नहीं। कांन्ग्रेस चुप क्यों है?
यह भी पढ़ें: गुरुद्वारों पर विवादित बयान देने वाले BJP नेता संदीप दायमा पार्टी से निकाले गए; चंडीगढ़ में FIR दर्ज
उन्होंने कहा कि 5 साल से सत्ता पर काबिज कांग्रेस पार्टी ने हमारे इलाके में ठोस काम नहीं किए। अफसोस होता है कि कांग्रेस के विकास के दावे हैं, लेकिन विकास नहीं है। राज्यसभा के लिए कांग्रेस ने एक भी मुस्लिम नेता को संसद नहीं भेजा। लोगों को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा कि कल तक राजस्थान में आपके पास विकल्प नहीं था, लेकिन आज हम है। हम ठोस काम करेंगे।
जुनैद-नावेद हत्याकांड पर भी उठाया सवाल
इस मंच से ओवैसी ने गौहत्या के नाम पर मार दिए गए राजस्थान के जुनैद-नावेद हत्याकांड पर भी अपनी बात रखी और कहा कि इस मसले पर 9 मुस्लिम विधायकों की जुबान नहीं खुलती। उनकी (जुनैद-नावेद) की रूह सवाल उठा रही है कि अगर MIM होता तो शायद उन्हें इंसाफ मिलता। गजब की बात तो यह भी है कि 1 फीसदी आबादी को कांग्रेस 17 टिकट दे देती है, लेकिन हमें नहीं।
Explainer में पढ़ें: कितनी अहम है नारों-जुमलों की सियासत? कमल-हाथ में घमासान, क्या इनसे मिलेंगे वोट?
इसके अलावा भाजपा के खिलाफ बोलते हुए ओवैसी ने लोगों से अपील की कि यकीनन बीजेपी को हराइये। 2024 में कोशिश करें कि मोदी तीसरी बार पीएम ने बनें। अपने घर में अंधेरा ना रखें, यह नाइंसाफी होगी। जब तक हमारे पास सियासी ताकत नहीं होगी-कोई नहीं पूछेगा। उधर, इसी के साथ ओवैसी ने कहा, ‘कांग्रेस वाले बोलते हैं ओवैसी वोट काटने आते हैं और बीजेपी बोलती है मैं राष्ट्रवादी नहीं हूं, लेकिन मुझे उनसे सर्टिफिकेट नहीं चाहिए’।
संबंधित खबरें
10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
7 hrs agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
3 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
3 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
6 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
6 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
8 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
9 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
13 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
17 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines