Rajasthan Assembly Election 2023 AAP Candidate Dipesh Soni Detained BY Telangana Police: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को मतदान होना है। चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के अलावा कई क्षेत्रीय पार्टियां भी अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर रही है। ऐसे में इस बार का चुनाव काफी रोचक होने वाला है। इस बीच झालावाड़ की खानपुर विधानसभा सीट से प्रत्याशी दीपेश सोनी को तेलंगाना पुलिस ने हिरासत में लिया है। उन पर हैदराबाद में धोखाधड़ी का आरोप है।
पिता ने दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट
मामले में हैदराबाद स्थित पनवार पुलिस स्टेशन के एसएचओ दिनेश शर्मा ने बताया कि आभूषण व्यापारी दीपेश सोनी अक्सर काम के सिलसिले में हैदराबाद आते हैं। 26 अक्टूबर को भी वे हैदराबाद आए थे लेकिन उन्होंने परिजनों के फोन का जवाब नहीं दिया। एसएचओ दिनेश शर्मा ने बताया कि उनके पिता ने 28 अक्टूबर को शिकायत दर्ज कराई। उसमें उन्होंने बताया कि दीपेश से संपर्क नहीं हो पा रहा है। उनके खिलाफ हैदराबाद के बसेराबाद थाने में स्थानीय व्यापारी ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था।
इसके बाद पनवार पुलिस स्टेशन जांच में जुटी तो पता चला कि दीपेश को हैदराबाद की बशीराबाद पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में हिरासत में लिया है। एसएचओ ने बताया कि उन पर धोखाधड़ी के दो और मामले दर्ज किए गए। एक मामला पिछले सप्ताह तो दूसरा 15 सितंबर को दर्ज किया था। बता दें कि दीपेश सोनी को आप पार्टी ने झालावाड़ की खानपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है।
संबंधित खबरें
खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
21 hrs agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
2 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
3 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
3 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
5 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
5 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
7 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
7 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
8 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines