Rajasthan Assembly Election 2023: पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनावों में करोड़पति उम्मीदवारों की चर्चा चारों ओर है। तेलंगाना, एमपी, छत्तीसगढ़, मिजोरम और राजस्थान में सबसे अधिक करोड़पति उम्मीदवारों की संख्या राजस्थान में हैं। एडीआर की रिपोर्ट की मानें इस बार सर्वाधिक करोड़पति उम्मीदवार राजस्थान से हैं। राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए इस बार 1875 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें से 651 उम्मीदवार करोड़पति हैं। वहीं 6 उम्मीदवार तो अरबपति हैं। इसमें भाजपा से ज्योति मिर्धा, सिद्धि कुमारी और प्रेम सिंह बाजौर वहीं कांग्रेस से रफीक मंडलिया, विश्वेंद्र सिंह और उदयलाल आजंना शामिल हैं।
एडीआर की रिपोर्ट की मानें तो राजस्थान चुनाव में नागौर से कांग्रेस प्रत्याशी हरेंद्र मिर्धा और संगरिया से आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी परम नवदीप ने कमाई के मामले में सीएम गहलोत और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को भी पीछे छोड़ दिया है। 2018 के चुनाव में 2188 उम्मीदवारों में से 597 उम्मीदवार करोड़पति थे। ऐसे मे कुल मिलाकर 2018 में 27 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति थे जो अब बढ़कर 35 फीसदी हो गए हैं। उम्मीदवारों की औसत संपत्ति की बात करें तो भाजपा के उम्मीदवारों की औसत प्राॅपर्टी 8.24 करोड़ और कांग्रेस के उम्मीदवारों की औसत प्राॅपर्टी 71 करोड़ से ज्यादा है।
रफीक मंडेलिया सबसे बड़े धन कुबेर
चूरू से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे रफीक मंडेलिया सबसे ज्यादा प्राॅपर्टी वाले उमीदवार हैं। उन्होंने अपने चुनावी हलफनामे में 166 करोड़ की प्राॅपर्टी घोषित की हैं। वहीं नंबर दो पर नीमकाथाना से भाजपा प्रत्याशी प्रेम सिंह बाजौर हैं। बाजौर के पास 123 करोड़ की प्राॅपर्टी हैं। तीसरे नंबर पर निंबाहेड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी मंत्री उदयलाल आंजना हैं। उनके पास 122 करोड़ की प्राॅपर्टी है। रफीक मंडेलिया पर 82 करोड़ और बाजौर पर 71 करोड़ से ज्यादा की देनदारियां है।
सालाना कमाई में परम नवदीप सिंह सबसे आगे
वहीं कांग्रेस के विश्वेंद्र सिंह के पास 109 करोड़ की प्राॅपर्टी हैं। बीकानेर से भाजपा प्रत्याशी सिद्धि कुमारी के पास 102 करोड़ की प्राॅपर्टी हैं। बात करें अगर सालाना कमाई की तो फतेहपुर से भाजपा उम्मीदवार श्रवण चौधरी हर साल 6.26 करोड़ रुपये कमाते हैं। नागौर से कांग्रेस प्रत्याशी हरेंद्र मिर्धा की सालाना कमाई 13 करोड़ रुपये हैं।
भाजपा के 176 उम्मीदवार करोड़पति
भाजपा के 200 में से 176 उम्मीदवार, बसपा के 185 में से 36 उम्मीदवार, आप के 86 में से 29 प्रत्याशी, कांग्रेस के 199 में से 167 प्रत्याशी, आरएलपी के 78 में 36 प्रत्याशी करोड़पति हैं। वहीं सीपीएम के 17 में से 1 उम्मीदवार करोड़पति हैं।
संबंधित खबरें
बिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
1 hr agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
10 hrs agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
11 hrs agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
3 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
4 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
6 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
6 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
6 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
8 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines