Rajasthan Assembly Election 2023 1% voting determined victory and defeat: राजस्थान में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शाम 6 बजे तक वोटिंग की जाएगी। मतदाताओं में उत्साह नजर आ रहा है। पोलिंग बूथों पर सुबह 7 बजे से लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जुट रहे हैं। सत्तारूढ़ पार्टी कांग्रेस हो या मुख्य विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (BJP) अपनी-अपनी जीत के लिए जनता से उम्मीद लगाए बैठी है। अब जनता किस पार्टी को अपना बहुमत देती है, ये तो 3 दिसंबर को ही पता चलेगा। लेकिन पिछले कई विधानसभा चुनावों की वोटिंग परसेंटेज के चलते हुए राजस्थान में जीत हार का सांकेतिक पता चलता है।
वोटिंग परसेंटेज तय करेगी हार-जीत?
राजस्थान में 1998 से लेकर 2018 तक हुए विधानसभा के वोटिंग परसेंटेज के आंकड़े बताते हैं कि अगर वोटिंग परसेंटेज 3 से 6 प्रतिशत बढ़ता है तो बीजेपी को फायदा मिलता है। वहीं, 1% वोटिंग कम हो होती है तो कांग्रेस की सत्ता में वापसी होती है। वहीं, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि हमें जनता का आशीर्वाद मिला है। फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि कौन क्या कहता है, मुझे फर्क नहीं पड़ता। राजस्थान चुनाव को लेकर भाजपा की तरफ से भी प्रतिक्रिया सामने आई है।
वसुंधरा राजे की अपील ज्यादा से ज्यादा करें वोट
वहीं, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता वसुंधरा राजे ने लोगों से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील के साथ कहा कि आप सभी देवतुल्य वोटर्स को मेरा प्रणाम। राजस्थान के हर नागरिक लोकतंत्र का आधार है और संविधान ने आपको इच्छानुसार सरकार चुनने के लिए मतदान का अधिकार दिया है। इसलिए आपका कर्तव्य है कि अपने वोट का उपयोग जरूर करें तथा दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें।
राजस्थान के पिछले पांच विधानसभा चुनावों की वोटिंग परसेंटेज
1998- 63.39 फीसदी मतदान
कांग्रेस- 153 सीट
बीजेपी- 33 सीट
2003-67.18 मे मतदान 3.79 बढ़ा
बीजेपी- 120 सीट
कांग्रेस- 56 सीट
2008- 66.25 – (0.93फीसदी कम)
बीजेपी- 120 से 78 सीटों पर सिमटी
कांग्रेस- 56 बढ़कर से 96 सीट जीती
2013- 75.04- फीसदी मतदान, 2008 के मुकाबले 8.79 फीसदी मतदान बढ़ा, बीजेपी सत्ता में आई
बीजेपी- 163 सीटें जीती
कांग्रेस- 21 सीटें जीती
2018-74.06 फीसदी मतदान, 0.98 फीसदी कम हुआ मतदान
कांग्रेस-100 सीटें जीती
बीजेपी- 73 सीटें जीती
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
11 hrs ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
13 hrs agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
1 day ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
2 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
3 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
4 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
5 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
5 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
6 days agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines