Rajasthan Assembly By Election Result: (केजे श्रीवत्सन) राजस्थान में हुए विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस को हार का मुंह देखना पड़ा। 7 में से कांग्रेस 1 सीट बचा सकी है। कांग्रेस की हार के 5 बड़े कारणों के बारे में जानते हैं। कांग्रेस के बड़े नेताओं में तालमेल का अभाव नजर आया। अशोक गहलोत और सचिन पायलट कहीं भी पूरे दमखम के साथ चुनाव प्रचार करते एकसाथ नजर नहीं आए। इसका खामियाजा उनके समर्थकों को भुगतना पड़ा। ये सभी नेता अलग-अलग ही दिखे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा इन उपचुनावों में प्रचार करते नजर आए। लेकिन उन्हें सचिन पायलट और अशोक गहलोत से चुनाव मैनेजमेंट में साथ नहीं मिला। टिकटों के वितरण में भी कांग्रेस ने उपचुनाव को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई। जनभावनाओं की अपेक्षा परिवारवाद और जातिवाद पर फोकस किया गया। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने इंडिया गठबंधन के अस्तित्व को ही नकार दिया था। कांग्रेस को अपने सहयोगियों के वोटबैंक का भी लाभ नहीं मिला।
रामगढ़ उपचुनाव में बीजेपी के सुखवंत सिंह विजयी हुए हैं। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के आर्यन खान को करारी शिकस्त दी। अलवर जिले की इस सीट पर अंतिम चरण की काउंटिंग में ही बीजेपी की जीत तय हो गई थी। वहीं, हॉट मानी जा रही सीट झुंझुनूं विधानसभा में भी बीजेपी ने परचम लहराया है। इस सीट पर 22 राउंड की काउंटिंग हुई। बीजेपी ने यहां से राजेंद्र भांबू को उतारा था। उनको 90425 वोट मिले हैं। कांग्रेस प्रत्याशी अमित ओला को 42848 वोटों से हार का मुंह देखना पड़ा है। ओला को 47577 वोट मिले थे। वहीं, आजाद उम्मीदवार राजेंद्र सिंह गुढ़ा को 38751 वोट मिले।
सलूंबर सीट पर बीजेपी की शांता अमृतलाल मीणा को जीत मिली। अंतिम दौर में बीजेपी को यहां से बढ़त मिली। शांता ने भारतीय आदिवासी पार्टी के जितेश कुमार कटारा को हराया। वहीं, खींवसर सीट पर भी बीजेपी ने जीत दर्ज कर आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल को तगड़ा झटका दिया है। यहां से उनकी पत्नी कनिका बेनीवाल की हार हुई है। देवली उनियारा से भी बीजेपी को जीत मिली। भाजपा के राजेंद्र गुर्जर ने 40914 मतों से निर्दलीय प्रत्याशी को हराया। यहां कांग्रेस तीसरे नंबर पर ही। राजेंद्र गुर्जर को 100259 वोट मिले, वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा को 59345 मत मिले।
ये भी पढ़ें: राजस्थान उपचुनाव रिजल्ट की लाइव अपडेट यहां देखें
संबंधित खबरें
राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, 20 नवंबर को मतगणना
1 day agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
2 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, रेंज रोवर डिफेंडर दिलाने के नाम पर ठगे थे 17 लाख
3 days agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
5 days agoसुल्तानपुर चुनाव विवाद में चेतन पटेल समेत 28 पर FIR, टीकाराम जूली ने BJP सरकार पर साधा निशाना
8 days agoपार्षद जीते 10, चेयरमैन पद पर वोट मिले जीरो… राजस्थान की एक नगरपालिका में BJP की अजीब हार
13 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस से दोगुने अंतर से दर्ज की प्रचंड जीत
13 days agoराजस्थान में इस सप्ताह मौसम रहेगा सूखा, हो सकती है मानसून की विदाई
14 days agoमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव में भाजपा का दमदार प्रदर्शन
15 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines