Rajasthan Assembly By Election Result: (केजे श्रीवत्सन, जयपुर) राजस्थान विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आ चुके हैं। बीजेपी ने 6 और भारतीय आदिवासी समाज पार्टी ने 1 सीट पर जीत हासिल की है। कांग्रेस और हनुमान बेनीवाल की पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। बता दें कि राजस्थान विधानसभा उपचुनाव के नतीजों ने भजनलाल सरकार के एक मंत्री की मूंछें भी बचा ली। राजस्थान की नागौर विधानसभा की खींवसर सीट पर बीजेपी की जीत ने भजनलाल सरकार के एक मंत्री के साथ पूरी सरकार की प्रतिष्ठा को ही बचा लिया। दरअसल यहां से सरकार के स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई थी। दरअसल बीजेपी ने खींवसर से रेवंत राम डांगा को मैदान में उतारा था।
यह भी पढ़ें:Rajasthan By Election Result: राजस्थान में क्यों बाजी हार गई कांग्रेस? जान लें 5 बड़े कारण
कांग्रेस ने रतन चौधरी को टिकट दिया था। यह सीट सांसद हनुमान बेनीवाल के लोकसभा चुनाव में जीतने के कारण खाली हुई थी। उन्होंने अपनी पत्नी कनिका बेनीवाल को परंपरागत सीट से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के टिकट पर चुनाव लड़वाया था। प्रचार के दौरान राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर यहां प्रचार के लिए पहुंचे थे। उन्होंने जोश ही जोश में ऐलान कर दिया था कि यदि बीजेपी खींवसर की सीट हारती है तो वे अपनी मूंछें और बाल मुंडवा लेंगे।
4 राउंड में बदला खेला
काउंटिंग की शुरुआत में हनुमान बेनीवाल की पार्टी यहां से अच्छा प्रदर्शन करती भी दिखाई दी, लेकिन आखिरी के 4 राउंड में बीजेपी ने पूरा पासा पलट दिया। आखिर मंत्री गजेंद्र सिंह को बीजेपी की जीत के बाद मूंछें और बाल मुंडवाने की नौबत नहीं आई। अंत में बीजेपी को ही यहां से जीत मिली। 2023 के विधानसभा चुनाव में यहां से हनुमान बेनीवाल जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। बेनीवाल ने 2019 में भी इस सीट से जीत हासिल की थी।
संबंधित खबरें
राजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
2 days agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
2 days agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
2 days agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
3 days agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
5 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
7 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
7 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
7 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
8 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines