राजस्थान विधानसभा में क्यों मचा हंगामा? महिला MLA की चूड़ियां टूटीं; विधायक मुकेश भाकर बजट सत्र से सस्पेंड

Rajasthan Assembly Ruckus: राजस्थान विधानसभा में बजट सत्र के दौरान जोरदार हंगामा हो गया। जिसके बाद मार्शलों को मोर्चा संभालना पड़ा। एक विधायक के खिलाफ गंभीर आरोप लगे हैं। विधानसभा की कार्यवाही को भी इसके कारण स्थगित करना पड़ा। मामले के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Rajasthan assembly budget session
विज्ञापन

Rajasthan Assembly: राजस्थान विधानसभा में सोमवार को जोरदार हंगामा हो गया। जिसके कारण विधानसभा की कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा। कांग्रेस विधायक इसके बाद धरने पर बैठ गए। वहीं, कांग्रेस के विधायक मुकेश भाकर को विधानसभा के शेष बजट सत्र की कार्यवाही से सस्पेंड कर दिया गया है। भाकर के खिलाफ गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि उन्होंने स्पीकर वासुदेव देवनानी की तरफ गलत इशारा करके दुर्व्यवहार किया।

यह भी पढ़ें:32 सेकंड में 50 लाख की लूट, 7 लुटेरों ने नहीं छोड़ा कोई सुराग; एक चाय के कप ने ऐसे खोल दिया राज

विज्ञापन

उनको सस्पेंड करने के बाद स्पीकर ने मार्शल बुलाए थे। वे जैसे ही भाकर को बाहर ले जाने लगे तो कांग्रेस के विधायक एकजुट हो गए। उन्होंने घेरा बना लिया। जिसके बाद मार्शलों के साथ कांग्रेस विधायकों की धक्कामुक्की हो गई। बाद में कार्यवाही को मंगलवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दिया गया। वहीं, बताया जा रहा है कि अब भी विपक्ष के विधायक सदन के अंदर बैठे हैं।

कई विधायक इस धक्कामुक्की में जमीन पर गिर गए। वरिष्ठ विधायक हरिमोहन शर्मा समेत कई विधायकों को चोट भी लगी है। वहीं, विधायक अनिता जाटव की धक्कामुक्की के बीच चूड़ियां टूट गईं। इससे पहले सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने भाकर को सस्पेंड करने का प्रस्ताव पेश किया था। जिसे पारित कर दिया गया। प्रस्ताव पारित होते ही स्पीकर ने मार्शल बुला लिए और भाकर को सदन से बाहर करने का आदेश दिया। जिसके बाद सदन की कार्यवाही को आधे घंटे के लिए 3 बजकर 29 मिनट तक स्थगित कर दिया गया।

विज्ञापन

अपमान बर्दाश्त नहीं होगा, चाहे सदन चले या…

कार्यवाही फिर शुरू हुई, लेकिन हंगामा नहीं रुका। कार्यवाही फिर आधे घंटे के लिए स्थगित की गई। कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर पर आरोप है कि उन्होंने स्पीकर का अपमान किया है। जिस पर सवाल उठाते हुए स्पीकर ने प्रस्ताव लाने का आग्रह किया था। स्पीकर ने दो टूक कहा कि अपमान को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चाहे सदन चले या न चले।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ