'हां जी के दरबार में जो ना जी कहेगा तो मरेगा...', अपनी ही सरकार पर क्यों बरसे किरोड़ी लाल मीणा?

Rajasthan Politics News: राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र के पहले ही दिन मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आज का समय मिलावट का है। हां में हां मिलानी जरूरी है।

Kirori Lal Meena

Rajasthan Politics: राजस्थान की राजधानी जयपुर में विधानसभा के बजट सत्र का शुभारंभ हो चुका है। सत्र के पहले दिन मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने चौंकाने वाला बयान दिया। अपने विधानसभा सत्र में छुट्टी की एप्लीकेशन दिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस बारे में विधानसभा अध्यक्ष से पूछो। इस दौरान उन्होंने अपनी ही सरकार पर सवाल उठा दिए। उन्होंने कहा कि आज मिलावट का समय आ चुका है। अगर हां में हां मिलाएंगे तो रिश्ते लंबे चलेंगे। हां जी के दरबार में जो लोग ना जी कहेंगे तो मरेंगे। उनकी आदत हर बात पर हां कहने की नहीं है। मैं जो सच बोलता हूं, उसका दर्द मुझे भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री किरोड़ी लाल मीणा का दर्द छलक पड़ा। उल्टा मीडिया से सवाल करते हुए कहा कि पिछले 5 साल में विपक्ष की भूमिका किसने निभाई थी? मुझे अपनी पार्टी के कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं करने दी गई, लेकिन वे सड़क पर खड़े रहे। इसी आधार पर सत्ता में वापसी की, जब मुद्दे मरते हैं तो कहां परिणाम निकलते हैं? इसलिए मैं भी मुरझा जाता हूं, मुझे भी दुख होता है।

अवैध खनन का मुद्दा भी उठाया

मीणा ने कहा कि राजस्थान में पेपर लीक और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे उठे थे, युवाओं ने उनसे आस लगाई थी। युवा चाह रहे थे कि कार्रवाई होगी। पिछली सरकार के राज में भी वीरांगनाओं को अपमानित किया गया, मैं भी अपमानित हुआ था। कुछ ऐसे मामले हैं, जिनके बारे में मैं बता नहीं सकता। सीधे तौर पर किरोड़ी लाल मीणा ने अपनी ही सरकार पर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन

उनके बयान के मायने निकाले जा रहे हैं कि सरकार कुछ मामलों में कार्रवाई नहीं कर रही है। मीणा ने कहा कि आने वाले दिनों में वे कुछ मुद्दे मीडिया के सामने लाएंगे। बीसलपुर में अवैध बजरी खनन का मुद्दा भी मीणा ने उठाया। उन्होंने कहा कि सब हमारी आंखों के सामने हो रहा है, फिर भी कोई एक्शन नहीं हो रहा। सदन से छुट्टी मांगे जाने से जुड़े सवाल पर डॉ. मीणा ने कहा कि उनकी तबीयत बिल्कुल ठीक है। अचानक तबीयत कब खराब हो जाए, यह कोई कैसे बता सकता है?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ