Viral Video: अजमेर में उकसाने पर ताऊ को आया गुस्सा, भतीजे के प्राइवेट पार्ट पर मार दी गोली

Rajasthan, Rajasthan News, Rajasthan Viral Video, Army Man Shot Nephew, Ajmer Firing Video, Ajmer Video Viral, Ajmer Police, Jawahar Lal Nehru Hospital Ajmer

घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Viral Video: राजस्थान के अजमेर में ताऊ ने अपने भतीजे पर फायरिंग कर दी। गोली भतीजे के प्राइवेट पार्ट में लगी। फायरिंग का वीडियो भतीजे ने बनाया था, जो अब वायरल है। भतीजे की हालत नाजुक है। उसे अजमेर के जेएलएन अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। ताऊ फरार है।

विज्ञापन

आरोपी ब्यावर में अवैध रुप से बजरी का कारोबार करता है। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बयान के आधार पर शिकायत दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

गांव की रहने वाला है आरोपी

दरअसल, अजमेर के ब्यावर सदर थाना क्षेत्र के ठीकराना गांव में रहने वाले हमीद (35 साल) के खेत से गुरुवार की शाम बागा (65 साल) ट्रॉली में बजरी भरा रहा था। हमीद पास आया और ताऊ बागा को मना करने लगा। इस पर बागा ने बंदूक तान दी। हमीद ताऊ बागा को उकसाने लगा और खुद वीडियो बनाने लगा। इसी बीच ताऊ ने फायरिंग कर दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

लंबे समय से कर रहा अवैध खनन

घायल अवस्था में हमीद को आस पास के लोगों ने राजकीय अमृतकौर अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उसे अजमेर के जवाहर लाल नेहरू अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

घायल हमीद ने बताया कि उसके ही गांव के ही बागा काठात लंबे समय से गांव में अवैध रूप से बजरी खनन कर रहा था। बजरी खनन से रोकने पर बागा काठात ने उस पर बन्दूक से फायर कर घायल कर दिया। जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ