राजस्थान में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स ने एक ही दिन में ताबड़तोड़ 4 बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्रग्स तस्करी के नेटवर्क पर जोरदार प्रहार किया है. चार अलग-अलग ऑपरेशनों में टीम ने करोड़ों की अवैध मादक पदार्थ बरामद किए और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया. एक ही दिन में अलग-अलग जिलों में की गई चार कार्रवाइयों में बड़ी मात्रा में तस्करों से अफीम, डोडा-पोस्त और एमडीएमए जब्त किया गया है.
एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स के आईजी विकास कुमार के अनुसार इन बरामदगी की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग तीन करोड़ रुपये आंकी गई है. इस दौरान कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक इनामी तस्कर भी शामिल है.
3 करोड़ की ड्रग्स जब्त
ANTF ने महज 24 घंटे के भीतर अलग-अलग जिलों राजसमंद, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा और बांसवाड़ा में कार्रवाई करते हुए करीब 57.640 किलो अफीम, 35.920 किलो डोडा पोस्त और 21.83 ग्राम MDMA जब्त किया. इनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 3 करोड़ रुपये आंकी गई है।
फिल्मी अंदाज में पकड़ाए तस्कर
राजसमंद जिले में ANTF ने फिल्मी स्टाइल में कार्रवाई करते हुए दो बड़े तस्करों भंवर सिंह और उसके बेटे जितेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया. दोनों कारों में करीब 58 किलो अफीम ले जा रहे थे. पुलिस ने पीछा कर गाड़ी के टायर पंचर किए और आरोपियों को दबोच लिया. आरोपी पहले भी ड्रग्स तस्करी के मामलों में जेल जा चुका था. इस कार्रवाई को ANTF की हालिया सबसे बड़ी सफलताओं में माना जा रहा है. यह कार्रवाई लंबे समय से निगरानी और खुफिया सूचना के आधार पर की गई.
25 हजार का इनामी गिरफ्तार
बांसवाड़ा में ANTF ने 25 हजार रुपये के इनामी तस्कर दशरथ को गिरफ्तार किया. आरोपी लंबे समय से फरार था. पहचान छिपाकर किराने की दुकान चला रहा था. मध्यप्रदेश और गुजरात में छिपा हुआ था. चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा में भी कार्रवाई चित्तौड़गढ़ में एक कार और बाइक से डोडा पोस्त और MDMA बरामद किया गया. भीलवाड़ा में चाय की दुकान की आड़ में ड्रग्स बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार किया गया है. यह कार्रवाई प्रशिक्षित डॉग की मदद से छापेमारी सफल रही.
तस्करी का नेटवर्क और खुलासे
शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने बड़े तस्करी नेटवर्क से जुड़े कई नाम उजागर किए हैं. ANTF को इससे आगे और बड़ी कार्रवाई की उम्मीद है. एएनटीएफ के आईजी विकास कुमार का कहना है कि हाल के महीनों में नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान तेज किया गया है और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी.
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
1 day agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
1 day agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
1 day agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
1 day agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
3 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
4 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
4 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
4 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines