Alwar Hotel Firing And Extortion: राजस्थान के अलवर जिले से फायरिंग कर रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। यहां बदमाशों ने एक होटल में घुसकर फायरिंग करते हुए एक पर्ची पकड़ाई, जिस पर रंगदारी की मांग की गई है। फायरिंग के बाद होटल में खाना खा रहे लोगों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद सब अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
50 लाख रुपये की मांग की गई
यह घटना अलवर में सदर थाना क्षेत्र के टेल्को चौराहा स्थित ओल्ड राव होटल की है, यहां शनिवार शाम करीब 7:45 बजे बदमाश रंगदारी के लिए फायरिंग कर फरार हो गए। इस दौरान बदमाशों ने तीन फायर होटल के शीशे पर और एक हवाई फायर किया। इस दौरान बदमाश होटल के गार्ड को पर्ची देकर गए हैं, जिसमें 50 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की गई है। बदमाशों की संख्या तीन बताई जा रही है, जिनमें से एक बदमाश फायरिंग करता है। दूसरा गार्ड के साथ मारपीट कर रहा है। इस दौरान बदमाशों ने गार्ड के सिर पर हथियार से मारकर घायल भी कर दिया।
यह भी पढ़ें- राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, मां-बेटों समेत बहुओं और पोता-पोती की मौत, समारोह से लौट रहे थे
होटल कर्मचारी धर्मेंद्र ने बताया कि जिस समय बदमाशों ने फायरिंग की वह काउंटर पर बिल बना रहा था। उसने बताया कि जब शीशा टूटकर नीचे गिरा तो वह देखने लगे कि शीशा कैसे टूटा तभी दो फायर और शीशों पर किए गए, जिससे होटल के गेट पर लगे शीशे टूट गए। इस दौरान बदमाशों को देखकर सब अपनी जान बचाकर भागने लगे।
मोगी गैंग के नाम से दी गई है पर्ची
फायरिंग के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। फायरिंग की यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मामले को लेकर पुलिस अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि मौके पर एक 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने की पर्ची बरामद की गई है। पुलिस बदमाशों का पीछा कर रही है। फायरिंग के बाद भिवाड़ी की तरफ बदमाश भागे हैं। यह पर्ची मोगी गैंग के नाम से दी गई है। सीसीटीवी में तीन बदमाश दिखाई दे रहे हैं, जल्दी ही बदमाशों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
संबंधित खबरें
राजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
5 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
2 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
2 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
2 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
2 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
2 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
4 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
4 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
5 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines