राजस्थान के अलवर गोलेटा की सैयद कॉलोनी में एमआईए थाना पुलिस ने ईसाई मिशनरी द्वारा संचालित एक छात्रावास पर छापा मारकर शिक्षा के नाम पर धर्मांतरण कराने के मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है। आरोप है कि छात्रावास में बच्चों को रखकर पैसों का लालच देकर उनका धर्मांतरण कराया जा रहा है। पुलिस ने मौके से ईसाई धर्म से जुड़े कुछ धार्मिक ग्रंथ और किताबें जब्त की हैं।
हिरासत में लिए गए आरोपियों की पहचान गुजरात के अहमदाबाद निवासी अमृत और अलवर जिले के रामगढ़ निवासी सोनू रायसिख के रूप में हुई है। वहीं, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर नारेबाजी की और धर्मांतरण में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बच्चों को धर्म परिवर्तन के लिए कर रहे थे प्रेरित
विहिप के जिला अध्यक्ष डॉ. रामदयाल मीणा और महामंत्री बिजेंद्र खंडेलवाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गोलेटा में ईसाई मिशनरियों द्वारा संचालित छात्रावास में हिंदू समाज के छोटे-छोटे बच्चों को हिंदू धर्म के खिलाफ भड़काया जा रहा है और धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा है। छात्रावास में रहने वाले बच्चों ने बताया कि छात्रावास के फादर हिंदू देवी-देवताओं को नहीं मानते।
ये भी पढ़ें: राजस्थान विधानसभा में बारिश-बाढ़ पर विपक्ष का हंगामा, सदन की कार्रवाई स्थागित
असली भगवान ईसा मसीह हैं
बच्चों ने बताया कि फादर कहते हैं कि हिंदुओं के नकली भगवान हैं। असली भगवान ईसा मसीह हैं। ईसा मसीह की प्रार्थना करने से हमें स्वर्ग और हिंदू देवी-देवताओं का नाम लेने से नर्क मिलता है। बच्चों ने बताया कि फादर एक बाल्टी पानी भरकर देवी-देवताओं की मूर्तियों को पानी में डालते हैं। मूर्ति पानी में डूब जाती है तो कहते हैं कि तुम्हारा भगवान खुद डूब गया है। वह तुम्हें कैसे बचाएगा? पुलिस को पिछले कई महीनों से गोलेटा गांव में ईसाई मिशनरियों द्वारा संचालित छात्रावास में धर्मांतरण की सूचना मिल रही थी। IB ने इस संबंध में पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मामले को लेकर सक्रिय हुई।
IB ने पुलिस को दी थी सूचना
विहिप के जिला अध्यक्ष डॉ. रामदयाल मीणा और महामंत्री बिजेंद्र खंडेलवाल ने बताया कि बच्चों ने बताया कि फिर ईसा मसीह के प्रतीक को पानी में डालकर बताते हैं कि यह पानी में नहीं डूब रहा है। इसलिए मसीहा ईसा मसीह हैं। ईसाई धर्म ही सच्चा धर्म है। थाना प्रभारी ने शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच की जा रही है। एमआईए थाना पुलिस ने छात्रावास में छापा मारा।
ये भी पढ़ें: श्रीगंगानगर में व्यापारी पर पेट्रोल अटैक, गोलगप्पे बेचने वाला चपेट में आने से झुलसा
तमिलनाडु से संचालित होता है नेटवर्क
अलवर एसपी सुधीर चौधरी ने बताया कि पुलिस ने छात्रावास में छापा मारकर दो लोगों को हिरासत में लिया। इनमें से एक फादर अमृत है और दूसरा आरोपी सोनू रायसिख केयरटेकर है। ईसाई मिशनरी छात्रावासों का नेटवर्क तमिलनाडु से संचालित होता है। यहां अलवर, दिल्ली और हनुमानगढ़ के बच्चे रहते हैं। वहीं, पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
1 day ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
2 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
2 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
4 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
4 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
6 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
6 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
7 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
7 days agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines