Rajasthan: सामूहिक दुष्कर्म के बाद नाबालिग को कोयला भट्टी में झोंका, इस हालात में मिला शव
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

Rajasthan: भीलवाड़ा के कोटड़ी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग को कोयला भट्टी में जलाकर मार दिया। घटना बुधवार रात 10 बजे की है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मामले में पुलिस ने अब तक 3 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह नाबालिग अपने घर से मवेशी चराने के लिए निकली। शाम तक घर नहीं लौटी तो परिजन उसे ढुंढने निकले। रात 10 बजे गांव के बाहर उन्हें एक कोयला भट्टी जलती हुई दिखी। बारिश के मौसम में भट्टी को जलता देख परिजन गांव वालों के साथ वहां पहुंचे। भट्टी के पास नाबालिग का चांदी का कड़ा और जूते मिले। भट्टी के पास ही शव के कुछ जले हुए अवशेष भी मिले। परिजनों ने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म कर भट्टी में जलाया गया है।
मामले की गंभीरता को देख 4 थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। घटना का खुलासा होने पर पूर्व मंत्री कालूलाल गुर्जर व बड़ी संख्या में समाज के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को मौके से मृतका का शव उठाने से मना कर दिया। फिलहाल जिला कलेक्टर और एसपी को बुलाने की मांग की जा रही है। वहीं पुलिस ने बताया कि मामले में परिजनों की ओर से नाबालिग को कोयला भट्टी में जलाने की बात सामने आई है। पुलिस ने भट्टी से नाबालिग के हाथ में पहना चांदी का कड़ा व हड्डियां बरामद की है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
ये भी देखेंः
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: