Rajasthan Accident: राजस्थान के बाड़ी में रविवार को एक यात्री बस और टेंपो की टक्कर में 11 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, पीड़ितों में 8 बच्चे भी शामिल हैं। यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुनीपुर के पास हुआ। बताया जा रहा है कि उस समय यात्री शादी के एक कार्यक्रम से लौट रहे थे। मृतकों में 5 बच्चे, 3 लड़कियां, 2 महिलाएं और 1 पुरुष शामिल हैं।
11 लोगों की मौत
राजस्थान में सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक बस ने टेम्पो को टक्कर मार दी। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मरने वालों में 5 बच्चे, 3 बच्चियां, 2 महिला और 1 पुरुष शामिल हैं। शवों को सरकारी अस्पताल ले जाया गया है। हादसा बाड़ी सदर थाना इलाके में एनएच 11बी पर सुनीपुर गांव के पास हुआ है। जानकारी के मुताबिक, टेम्पो में सवार यात्री बाड़ी शहर के गुमट मोहल्ला के बताए जा रहे हैं, जो बरौली गांव में भात प्रोग्राम में शामिल होकर घर वापसी कर रहे थे।
ये भी पढ़ें: मांग भरी, सेल्फी ली; स्टेटस लगाया, फिर फंदे पर लटक गए… बाड़मेर में प्रेमी जोड़े ने क्यों की आत्महत्या?
क्या थी हादसे की वजह?
ये हादसा बीती रात करीब 11 बजे का बताया जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सभी शवों का रविवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। वहीं, कुछ लोग गंभीर रूप से घायल लोगों को अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया। हादसे में स्लीपर कोच बस का चालक और परिचालक भी जख्मी हुआ है। इस हादसे की वजह का पता नहीं चल पाया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक तेज रफ्तार बस ने टेम्पो को टक्कर मारी, जिसकी जानकारी पुलिस को वहां से गुजर रहे लोगों ने दी। हालांकि अभी तक पुलिस को हादसे के कारण का पता नहीं चल सका है, इसके लिए जांच शुरू हो गई है। हादसे की खबर सुनकर कई अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया।
ये भी पढ़ें: Rajasthan By Election : दौसा से जगमोहन मीणा को टिकट, भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
2 hrs agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
1 day agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
3 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
3 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
3 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
5 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
5 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
7 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
7 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines