Rajasthan में बड़ा हादसा, बस और टेम्पो की टक्कर, 11 लोगों की मौत

Rajasthan accident: राजस्थान के बारी में यात्री एक कार्यक्रम से लौट रहे थे, उस वक्त उनका टेम्पो बस से टकरा गया। हालांकि अभी तक हादसे के कारण का पता नहीं चल पाया है।

Rajasthan accident

सांकेतिक तस्वीर

विज्ञापन

Rajasthan Accident: राजस्थान के बाड़ी में रविवार को एक यात्री बस और टेंपो की टक्कर में 11 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, पीड़ितों में 8 बच्चे भी शामिल हैं। यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुनीपुर के पास हुआ। बताया जा रहा है कि उस समय यात्री शादी के एक कार्यक्रम से लौट रहे थे। मृतकों में 5 बच्चे, 3 लड़कियां, 2 महिलाएं और 1 पुरुष शामिल हैं।

11 लोगों की मौत

राजस्थान में सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक बस ने टेम्पो को टक्कर मार दी। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मरने वालों में 5 बच्चे, 3 बच्चियां, 2 महिला और 1 पुरुष शामिल हैं। शवों को सरकारी अस्पताल ले जाया गया है। हादसा बाड़ी सदर थाना इलाके में एनएच 11बी पर सुनीपुर गांव के पास हुआ है। जानकारी के मुताबिक, टेम्पो में सवार यात्री बाड़ी शहर के गुमट मोहल्ला के बताए जा रहे हैं, जो बरौली गांव में भात प्रोग्राम में शामिल होकर घर वापसी कर रहे थे।

विज्ञापन

क्या थी हादसे की वजह? 

ये हादसा बीती रात करीब 11 बजे का बताया जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सभी शवों का रविवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। वहीं, कुछ लोग गंभीर रूप से घायल लोगों को अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया। हादसे में स्लीपर कोच बस का चालक और परिचालक भी जख्मी हुआ है। इस हादसे की वजह का पता नहीं चल पाया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक तेज रफ्तार बस ने टेम्पो को टक्कर मारी, जिसकी जानकारी पुलिस को वहां से गुजर रहे लोगों ने दी। हालांकि अभी तक पुलिस को हादसे के कारण का पता नहीं चल सका है, इसके लिए जांच शुरू हो गई है। हादसे की खबर सुनकर कई अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ