Jodhpur News: राजस्थान में जोधपुर के भुंगरा गांव में एक शादी समारोह में गुरुवार को हुए गैस सिलेंडर ब्लास्ट में चार लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शादी समारोह में शामिल 60 से ज्यादा लोग विस्फोट की चपेट में आकर घायल हो गए। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
जानकारी के मुताबिक, ब्लास्ट के बाद शादी समारोह में अफरातफरी मच गई। ब्लास्ट की जानकारी के बाद पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद पानी के टैंकरों के साथ-साथ फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया।
https://twitter.com/ANI_MP_CG_RJ/status/1601033749298573313
बारात निकलने से पहले हुआ ब्लास्ट
एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिलाधिकारी हिमांशु गुप्ता के अनुसार घटना गुरुवार को भुंगड़ा से बारात निकलने से पहले की है।
गुप्ता ने कहा, “भूंगरा गांव में शादी के दौरान एक घर में आग लगने से करीब 60 लोग घायल हो गए। यह एक बहुत ही गंभीर हादसा है। 60 घायलों में से 42 लोगों को एमजीएच अस्पताल रेफर किया गया है। इलाज चल रहा है।” उन्होंने कहा, “जोधपुर के भुंगड़ा गांव में गैस सिलेंडर फटने से एक घर में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई।”
संबंधित खबरें
राजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
2 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
2 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
5 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
5 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
7 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
9 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
12 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
16 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
17 days agoराजस्थान में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines