Rajasthan: गहलोत सरकार का गरीबों को बड़ा तोहफा, 15 अगस्त से 4 करोड़ लोगों को मिलेगा फ्री राशन किट
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

Rajasthan: राजस्थान की गहलोत सरकार चुनाव से पहले गरीबों को एक और बड़ा तोहफा देने जा रही है। सरकार 15 अगस्त से प्रदेशवासियों को सस्ते रसोई गैस के साथ मुफ्त का राशन किट भी घर-घर पहुंचाएगी। प्रदेश के एनएफएसए से जुड़े 1.10 करोड़ परिवारों को इसका लाभ मिलेगा। इस सस्ते राशन किट में तेल-मसाले, चीनी, दाल के पैकेट शामिल होंगे। सीएम अशोक गहलोत 15 अगस्त को इस योजना को लाॅन्च करेंगे।
उल्लेखनीय है कि सीएम गहलोत ने इस वर्ष के बजट में इस संबंध में घोषणा की थी। सीएम ने अपने बजट भाषण में गेहूं के साथ रसोई से जुड़ा राशन का सामान फ्री देने का ऐलान किया था। सरकार ने खाद्य और आपूर्ति विभाग को इस योजना में नोडल एजेंसी बनाया है। योजना के तहत जिले में अलग-अलग टेंडर करके तेल-मसाले, चीनी, दाल को सार्वजनिक वितरण की दुकानों तक पहुंचाकर लोगों को बांटा जाएगा।
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की मानें तो प्रदेश के 4 करोड़ लोगों को इस योजना का सीधा लाभ मिलेगा। मुफ्त राशन किट के साथ-साथ सरकार अगले महीने से मुफ्त स्मार्ट फोन भी उपलब्ध करवाएगी। सरकार अलग-अलग टेंडर के माध्यम से 359 रुपए में यह किट खरीदेगी। इसके बाद सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानों पर लोगों के लिए उपलब्ध होगा।
ये भी देखेंः
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.