हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Rajasthan: दौसा में अज्ञात वाहन की टक्कर से टैंकर सवार 3 लोगों की मौत, कटर से काटकर निकाले शव

विज्ञापन

Dausa Road Accident: राजस्थान के दौसा में बुधवार को जयपुर-आगरा नेशनल हाइवे 21 पर एक सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका स्थानीय हाॅस्पिटल में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद टैंकर का केबिन बाॅडी से अलग होकर सड़क पर आ गिरा। घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को साइड में करवाया और यातायात सुचारू करवाया।

गैस कटर से काटकर निकाला बाहर

पुलिस ने बताया कि दौसा के पास जीरोता मोड़ के पास दूध टैंकर ने अज्ञात वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद टैंकर का केबिन क्षतिग्रस्त हो गया। टैंकर सवार 4 लोग केबिन में बुरी तरह फंस गए। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गैस कटर से काटकर चारों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

गुजरात के थे चारों युवक

हादसे में गुजरात के बनासकांठा निवासी जयंती भाई ठाकुर, ठाकुरदास देवोदर और वरदा भाई भील की मौत हो गई। वहीं भावसिंह वाघेला गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका दौसा के अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

(https://ironman.greaterzion.com/)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola