हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Rajasthan: डैम में नहाने गए 3 दोस्तों की डूबने से मौत, पुलिस ने गोताखोर की मदद से निकाला बाहर

विज्ञापन

Rajasthan: जोधपुर के सूरपुरा डैम में डूबने 3 स्कूली छात्रों की मौत हो गई। तीनों छात्र बुधवार सुबह 10 बजे डैम पर घूमने आए थे। लेकिन काफी देर तक जब इनके जूतें, साईकिल और बैग किनारे पर पड़े देखें तो आने-जाने वाले राहगीर ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस गोताखोर के साथ पहुंची और तीनों के शव को बाहर निकाला गया।

जोधपुर के अलग-अलग स्कूल में पढ़ने वाले तीनों दोस्त महामंदिर के निवासी थे। बुधवार सुबह तीनों स्कूल जाने की बजाय सूरपुरा डैम पहुंचे। तीनों दोस्त डैम के दूसरे छोर पर पहुंचे। जहां अक्सर चहल-पहल कम होती है। दिन में आने-जाने वाले राहगीरों ने जब किनारें पर साईकिल और अन्य सामान देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी।

स्कूल डायरी ने मिली घरवालों की जानकारी

मौके पर पुलिस अपने साथ गोताखोर को लेकर पहुंची। डैम में काफी देर की तलाशी के बाद तीनों के शव को बाहर निकाला गया। बैग में स्कूल डायरी से उनके माता-पिता के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद मोबाइल पर घरवालों का काॅल आया। तब उन्हें हादसे की जानकारी दी गई।

हादसे में जय सिंह (18) पुत्र मुरलीधर, स्वरूप सिंह (16) पुत्र लक्ष्मण सिंह व गौतम सोलंकी (18) पुत्र लक्ष्मण माली की डैम में डूबने से मौत हो गई।

ये भी देखेंः

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें