हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Rajasthan News: राजस्थान में भक्तों के लिए रेलमंत्री का तोहफा, रींगस से खाटूश्यामजी के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन

Rajasthan News: राजस्थान के प्रमुख धार्मिक स्थल खाटूश्यामजी पहुंचने के लिए अब श्रद्धालुओं को जद्दोजहद नहीं करनी पडे़गी। रेलवे रींगस से खाटूश्यामजी तक नई रेलवे लाइन बिछाने की योजना बना रहा है। रेलवे की ओर से करीब 16 किलोमीटर का ट्रैक बिछाने के लिए जल्द ही सर्वे शुरू किया जाएगा।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज घोषणा करते हुए खाटूश्यामजी तक नई रेल लाइन के लिए 40 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं। उन्होंने कहा कि इस ट्रैक के सर्वे का काम जल्द पूरा होगा। उसके बाद जमीन अधिग्रहण और ट्रैक बिछाने का काम शुरू होगा।

वैष्णव बोले- सांस्कृतिक धरोहरों की कनेक्टिविटी पर किया जा रहा काम

रेल मंत्री वैष्णव ने बताया कि सांस्कृतिक धरोहर और धार्मिक आस्था के केंद्रों की कनेक्टिविटी पर रेलवे की ओर से विशेष काम किया जा रहा है। इससे पहले गुजरात में अंबाजी के लिए भी ऐसे ही नई लाइन का काम शुरू करवाया गया है। बता दें कि अभी रेलवे की ओर से जयपुर से रींगस के तक ट्रेन का संचालन किया जाता है। रींगस खाटूश्यामजी तक 16 किलोमीटर श्रद्धालु पैदल या दूसरे सड़क मार्ग पर वाहनों से जाते है।

विज्ञापन

सीकर सांसद ने किए प्रयास

बता दें कि सीकर सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती ने 5 अप्रैल 2023 को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर रींगस से खाटूश्यामजी तक नई रेल लाइन बिछाने हेतु निवेदन किया था। इसके बाद रेल मंत्री ने 10 दिन के भीतर ही बजट सहित रेल लाइन बिछाने हेतु सर्वे कराने का आदेश दिया है। रेल मंत्री की ओर से सर्वे के आदेश जारी होने के बाद सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola