Jaipur News: राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने के मामले में कांग्रेस ने जयपुर में शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। मंत्री खाचरियावास ने कहा कि पहली बार ऐसा लोकसभा अध्यक्ष देखा है, जो भाजपा का कार्यकर्ता बनकर काम कर रहा है।
मंत्री खाचरियावास ने आगे कहा कि वर्तमान लोकसभा अध्यक्ष न तो लोकसभा ढंग से चला सकते हैं, ना ही देश का भला कर सकते हैं। ओम बिड़ला के बारे में सब जानते हैं। हमारी सरकार से गलती हुई, जो बिड़ला को विधानसभा में बुलाकर मालाएं पहनाईं। यह लोकसभा अध्यक्ष उसके लायक नहीं है।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी शुरू से कह रहे हैं कि लोकसभा अध्यक्ष मेरा माइक बंद करते है। मेरे से व्यक्तिगत रंजिश रखते है। खाचरियावास ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता बनकर लोकसभा अध्यक्ष ने जो किया है, वह गैरकानूनी है। हम कोर्ट और सड़क पर लड़ाई जीतेंगे।
दिल्ली सरकार ने करवाया फैसला
उप मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी ने आरोप लगाया कि लोकसभा स्पीकर से राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने का फैसला दिल्ली सरकार ने करवाया है, जिसे लेकर हम कानूनी राय ले रहे हैं। मोदी सरकार राहुल गांधी को कमजोर करना चाहती है, लेकिन वह और मजबूत होंगे। चौधरी ने आगे बताया कि 27 मार्च को दिल्ली में होने वाली रैली में पूरे देश से कार्यकर्ता पहुंचेंगे। हम दिल्ली को इस फैसले को वापस लेने के लिए मजबूर कर देंगे।
मोदी सरकार दबा रही विपक्ष की आवाज
गुजरात के पूर्व प्रभारी रघु शर्मा ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर अडाणी सही है, तो जेपीसी की मांग क्यों नहीं स्वीकार की जा रही। जबकि बोफोर्स मामले में घोटाले के आरोप लगाकर विपक्ष ने जेपीसी गठित करने की मांग की।
संबंधित खबरें
गजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
1 day ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
1 day agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
2 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
2 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
3 days agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
3 days agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
6 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
7 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
9 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines