---विज्ञापन---

Bharat Jodo Yatra: प्रियंका गांधी ने लगाई दौड़ तो यह करने लगे कार्यकर्ता, देखें वीडियो

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा से रोजाना नई तस्वीरें सामने आ रहीं हैं। सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी कई डियो वायरल हो रहीं हैं। इसी कड़ी में सोमवार को Bharat Jodo Yatra के दौरान कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के दौड़ लगाने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में प्रियंका तेजी के साथ दौड़ती […]

---विज्ञापन---

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा से रोजाना नई तस्वीरें सामने आ रहीं हैं। सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी कई डियो वायरल हो रहीं हैं। इसी कड़ी में सोमवार को Bharat Jodo Yatra के दौरान कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के दौड़ लगाने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में प्रियंका तेजी के साथ दौड़ती हुई नजर आ रहीं हैं।

प्रियंका का दौड़ लगाना था कि बस फिर क्या था उनके आसपास मौजूद अन्य महिला व अन्य कार्यकर्ता भी उनके पीछे दौड़ने लगे। कुछ देर के लिए यात्रा में शामिल लोगों में एक अलग ही उत्साह देखने को मिली। कुछ देर दौड़ने के बाद प्रियंका रुक गई और तेज कदमताल के साथ चलने लगीं।

---विज्ञापन---

जानकारी के मुताबिक भारत जोड़ो यात्रा फिलहाल राजस्थान में हैं। यहां आज इसका आठवां दिन है। आज बूंदी के तेजाजी मंदिर से यात्रा की शुरुआत हुई। आज की यात्रा सुबह 10 बजे सवाई माधोपुर के पिपलवाड़ा में दोपहर के भोजन के लिए रुकी। शाम 6.30 बजे यात्रा कुस्तला के भगत सिंह चौराहे पर कॉर्नर मीटिंग करेगी और रात्रि विश्राम के लिए सवाई माधोपुर बोरिफ में एनएस पवित्र भोजनालय के सामने रुकेगी।

गौरतलब है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की अगुवाई में तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) का आज 96वां दिन है। आज यात्रा में केवल महिलाएं चल रही हैं। इसे ‘नारी शक्ति पदयात्रा’ नाम दिया गया है। यात्रा में महिलाओं की भारी भीड़ नजर आ रही है। यात्रा में आज भारी संख्या में आसपास के जिलों की महिलाएं शामिल हैं।

---विज्ञापन---
First published on: Dec 12, 2022 03:32 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola