Priyanka Gandhi Rajasthan Visit Trains Gun On PM Modi: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी आज टोंक में रही। यहां उन्होंने निवाई में गहलोत सरकार की इंदिरा रसोई योजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने महंगाई के मुद्दे पर भी केंद्र सरकार को जमकर आड़े हाथों लिया। प्रियंका ने पीएम मोदी को लेकर कहा कि लोग सत्ता में आने के बाद भूल जाते हैं कि उन्हें सत्ता में कौन लाया था। उन्होंने कहा कि जो अपने आप को भूमि पूत्र कहते थे वे अब करोड़ों के काफिले में चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार आमजन को महंगाई से राहत दिलाने के लिए कैंप लगवा रही है। यहां महिलाओं को मोबाइल मिल रहा है।
बता दें कि गहलोत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना इंदिरा रसोई योजना पहले से ही शहरों में संचालित है। इस योजना के तहत 8 रुपए में खाना मिलता है। आज से यह योजना 1 हजार से अधिक गांवों में संचालित हो रही है।
पीएम का हर काम उद्योगपति मित्रों के लिए है
प्रियंका ने कहा कि देश में महंगाई चरम पर है। गैस सिलेंडर हजार रुपए का है। इसे आम आदमी के लिए खरीदना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि आज में एक लड़की से मिली उनके हाथ में मोबाइल था। उन्होंने कहा कि यह मोबाइल मुझे गहलोत सरकार ने दिया है। राजस्थान सरकार मोबाइल के साथ-साथ और भी कई चीजें दे रही है। पीएम हर चीज के लिए अपने उद्योगपति मित्रों को आगे रखते हैं और जनता को पीछे रखते हैं। केंद्र सरकार के पास आपकी समस्याओं को लेकर कोई विजन नहीं है।
भाजपा की सारी नीतियां अमीरों के लिए है- प्रियंका
प्रियंका ने कहा कि चुनाव में असल मुद्दों की बात आती है तो वे जाति और धर्म को लेकर आ जाते हैं। इस बार का चुनाव आपके भविष्य का चुनाव है। जैसे ही भाजपा की सरकार की बनी तो ये हमारी सारी स्कीमें बंद कर देगी। उन्होंने कहा कि इस सबके बावजूद भी अगर आप बीजेपी को वोट देंगे तो आप अपना नुकसान स्वयं करेंगे। भाजपा की सारी नीतियां केवल अमीरों को आगे बढ़ाने में है। प्रियंका ने पीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि वे विदेश में जाकर अपने उद्योगपति मित्रों के लिए डील करते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने महंगा ईंधन बेचकर 32 लाख करोड़ रुपए कमाए। ये सब पैसा उन्होंने बड़ी-बड़ी महफिलों में खर्च कर दिया।
हमारे कामों से प्रदेश की जनता खुश है- सीएम गहलोत
वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि हमारी सरकार ने बजट में की गई सभी घोषणाओं को लागू किया है। उन्होंने कहा कि हमारे कामों से प्रदेश की जनता खुश है जैसा माहौल हो गया है लग रहा है कि इस बार प्रदेश में एक बार फिर हमारी सरकार रिपीट होगी। हमने यूपीए सरकार द्वारा बनाए गए कानूनों के आधार पर अधिकार युग की शुरुआत की। केंद्र भी ऐसे ही कानून बनाए। उन्होंने कहा कि मोदी-शाह गांधी परिवार से डरे रहते हैं। आजादी के आंदोलन में बीजेपी वालों ने क्या योगदान दिया? इन्होंने आजादी के आंदोलन में उंगली भी कटवाई है क्या?
पायलट ने प्रियंका की तारीफ में पढ़े कसीदें
सचिन पायलट ने इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमें नौजवानों को मंच देना होगा। संगठन में इसे लेकर काफी हद तक बदलाव हुआ है। उन्होंने प्रियंका गांधी को लेकर कहा कि आपके यहां आने से जनता में उत्साह का संचार होता है। आपने हिमाचल और कर्नाटक में प्रचार किया था तो यहां कांग्रेस की सरकार बन गई। अब आप यहां भी प्रचार के लिए आई है तो राजस्थान में भी कांग्रेस की सरकार बनना तय है।
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
1 day ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
1 day agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
2 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
3 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
4 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
5 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
6 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
6 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
7 days agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines