Rajasthan News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राजस्थान के दौरे पर पहुंची। जहां उन्होंने पहली बार राजस्थान की विधानसभा में भाषण दिया। इससे पहले विधानसभा पहुंचने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने राष्ट्रपति का स्वागत किया।
देश के सदन राजस्थानी चला रहे
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि ‘राजस्थान के लिए यह विशेष गौरव की बात है कि वर्तमान संसद के दोनों सदनों की अध्यक्षता राजस्थान विधानसभा के पूर्व विधायकों द्वारा की जा रही है। उपराष्ट्रपति के रूप में राज्यसभा के अध्यक्ष जगदीप धनखड़ जी तथा लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला जी राजस्थान में विधानसभा सदस्य रह चुके हैं।’
मैं राजस्थान के समग्र विकास तथा राज्य के सभी निवासियों के स्वर्णिम भविष्य की मंगलकामना करती हूं। स्वाभिमान के लिए संग्राम करने की भावना राजस्थान की धरती के लोगों में कूट-कूट कर भरी हुई है। यही भावना राजस्थान के गौरवशाली इतिहास का आधार रही है। जनजातियों सहित राजस्थान के सभी समुदायों के लोगों ने देशप्रेम के अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किए हैं।’
राष्ट्रपति भवन के पत्थर राजस्थान के हैं
राष्ट्रपति ने कहा कि ‘राष्ट्रपति भवन के निर्माण में लगे अधिकांश पत्थर राजस्थान से ही गए थे। राष्ट्रपति भवन के सुंदर निर्माण में राजस्थान के अनेक कारीगरों का परिश्रम और कौशल शामिल है। ‘जयपुर कॉलम’ राष्ट्रपति भवन के प्रांगण की शोभा बढ़ाता है। अतिथि को देवता समझने की भारतीय भावना का बहुत अच्छा उदाहरण राजस्थान के स्नेही लोग प्रस्तुत करते हैं। राजस्थान में लोकप्रिय गीत ‘पधारो म्हारे देस’ में अभिव्यक्त अतिथि सत्कार की भावना को यहां के लोगों ने अपने व्यवहार में ढाला है।’
विधायकों को दी नसीहत
इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन के दौरान कहा कि ‘जनप्रतिनिधि सदन में क्या बोलता है, यह कभी-कभी अखबारों से पता लगता था, आज सब कुछ लाइव चलता है। हमारे चाल-चलन, आचार-विचार जनता के लिए होने चाहिए। जनप्रतिनधि को मैं और मेरा नहीं, हमारा सोचना चाहिए। क्योंकि विधायकों को अब मैं और मेरा से ऊपर ऊठना होगा और प्रदेश व जनता के लिए सोचना चाहिए।’
खाटूश्याम के भी करेंगी दर्शन
बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राजस्थान के प्रसिद्ध खाटूश्याम मंदिर भी जाएंगी। जहां वह भगवान खाटूश्याम के दर्शन करेंगी। ऐसे में सीकर जिले में भी राष्ट्रपति के आगमन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई थी। शहर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
11 hrs agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
1 day agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
3 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
3 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
4 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
5 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
6 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
7 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
8 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines