Prayagraj Mahakumbh Train Route Diverted: यूपी के प्रयागराज में महाकुंभ की तैयारियां जोरों पर हैं। संगमनगरी में 13 जनवरी से 26 फरवरी तक कुंभ का आगाज होने जा रहा है। भारतीय रेलवे ने भी महाकुंभ की तैयारी शुरू कर दी है। महाकुंभ के दौरान रेलवे कई जगहों से स्पेशल ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएगा। वहीं प्रयागराज के रूट की व्यस्तता को देखते हुए भी रेलवे ट्रेनों में कई बड़े बदलाव करने वाला है। इसी कड़ी में बीकानेर-प्रयागराज के भी टर्मिनल बदलने का ऐलान किया गया है।
ट्रेनों का टर्मिनल बदला
महाकुंभ के दौरान राजस्थान से प्रयागराज जाने वालों की भी काफी भीड़ होगी। ऐसे में रेलवे ने कुछ ट्रेनों के टर्मिनल बदलने का फैसला किया है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने प्रेस रिलीज जारी करके इसकी जानकारी दी है। इसके अनुसार शेखावटी, अंचल, झुंझुनू, चुरू, सीकर से होकर गुजरने वाली ट्रेन प्रयागराज -बीकानेर एक्सप्रेस का टर्मिनल बदलने वाला है। 10 जनवरी 2025 से 27 फरवरी 2025 तक यह ट्रेन प्रयागराज स्टेशन की बजाए सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन से संचालित होगी।
यह भी पढ़ें- GST काउंसिल की मीटिंग में क्या-क्या हुआ सस्ता? 4 पॉइंट में पढ़ें तमाम बड़े फैसले
ये होगा ट्रेन का नया शेड्यूल
बता दें कि गाड़ी संख्या 12403 प्रयागराज-बीकानेर एक्सप्रेस 10 जनवरी 2025 से 27 फरवरी 2025 तक सूबेदारगंज स्टेशन से रात 23:15 बजे राजस्थान के बीकानेर के लिए प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन अगली सुबह 8:25 बजे बीकानेर पहुंचेगी। इसके अलावा ट्रेन नंबर 12404 बीकानेर-प्रयागराज एक्स्प्रेस 10 जनवरी 2025 से 26 फरवरी 2025 तक सुबह 7:35 बजे बीकानेर से छूटेगी और शाम को 4:40 बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी।
डायवर्ट होंगी कई ट्रेनें
भारतीय रेलवे ने झुंझुनू, लोहारू, चिड़ावा, सादुलपुर रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों के रूट में भी बदलाव किया गया है। बेशक महाकुंभ की तारीखें अभी काफी दूर है। मगर रेलवे की तैयारियों से साफ है कि आने वाले समय में कई ट्रेनों के रूट बदल सकते हैं। राजस्थान के अलावा अन्य राज्यों से प्रयागराज आने वाली ट्रेनों के रूट में परिवर्तन किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- बिजली के घटेंगे दाम, अगर सरकार करेगी ये काम, पेट्रोल-डीजल की तरह रोजाना बदलेंगे रेट
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
2 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
5 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
5 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
6 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
7 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
8 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
9 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
10 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines