Rajasthan Election 2023: केंद्रीय मंत्री और प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी ने रविवार को सिविल लाइंस विधानसभा में विजय बूथ संकल्प बैठक को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सीएम गहलोत पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इनका व्यवहार देखो। सीएम कहते हैं कि पीएम मोदी पर उनके ही लोगों का विश्वास नहीं हैं। पार्टी में बगावत होने वाली है। जोशी ने कहा कि सीएम गहलोत को सिविल लाइन से विधायक प्रताप सिंह पर विश्वास है।
आपके पास न अधिकार है न अथाॅरिटी
जोशी ने आगे कहा कि सीएम बोले कि मेरा वश चलता तो मैं प्रताप सिंह को पार्टी से निकाल देता। गहलोत साहब आप अपनी औकात देख लो। आप सीएम है पीसीसी चीफ आपके हैं लेकिन आपकी चलती नहीं है। उन्होंने कहा कि इसलिए प्रदेश में होने वाले भ्रष्टाचार और पेपरलीक में आप सीएम और गृहमंत्री होने के बावजूद कुछ नहीं कर पाते है। आपके पास न तो कोई अधिकार है और न कोई अथाॅरिटी।
आपको पता है हमारी सरकार रिपीट नहीं होगी
प्रहलाद जोशी ने कहा कि सीएम को पता है हमारी सरकार रिपीट नहीं होगी इसलिए उनका समय आ गया हैं। ऐसे में पेपर लीक करो, खूब भ्रष्टाचार करो। जो करना है करो। जो करना है वो करके घर जाएंगे। इनकी पाॅलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री रघु शर्मा इनकी बात नहीं मानते है। एक मंत्री लाल डायरी दिखाकर आपको डराता है फिलहाल तो यह आपकी स्थिति है।
परिवर्तन यात्रा को लेकर प्रहलाद जोशी ने कहा कि उस पर काम चल रहा हैं। 2-3 में इसे फाइनल कर दिया जाएगा। बता दें कि बीजेपी चुनाव से पहले तीन परिवर्तन यात्राएं निकालने जा ही है। तीनों यात्राएं पूर्वी क्षेत्र से निकलेगी जहां पिछली बार बीजेपी का सूपड़ा साफ हो गया था।
ये भी देखेंः
संबंधित खबरें
राजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
5 hrs agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
7 hrs agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
3 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
3 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
5 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
7 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
10 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
14 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
15 days agoराजस्थान में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines