Rajasthan News: राजस्थान से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दलित ने आरोप लगाया है कि इलाके के एक पुलिस अधिकारी ने उनके चेहरे पर पेशाब किया और स्थानीय विधायक ने खुद शान बरकरार रखने के लिए उससे अपने जूते चटवाए। पीड़ित ने जैसे-तैसे अपनी जान बचाई। पुलिस के बड़े अधिकारियों ने भी उसकी मदद नहीं की। आखिर में कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया गया है। हालांकि विधायक ने मामले से अपना पल्ला झाड़ते हुए आरोपों को खारिज किया है।
पीड़ित को खेत से उठा ले गई पुलिस
जानकारी के मुताबिक मामला जमबारामगढ़ इलाके का है। यहां के टोडालडी आंधी में एक जमीन का टुकड़ा है, जिसकी रखवाली पीड़ित और उसकी पत्नी करते हैं। आरोप है कि 30 को वह पत्नी के साथ खेत पर काम कर रहा था। इसी दौरान कुछ पुलिस वाले आए उसे जबरन उठाकर ले गए। पीड़ित का कहना है पुलिस वाले उसे जमवारामगढ़ से कांग्रेस विधायक गोपाल मीणा के बंगले पर ले गए।
यह भी पढ़ेंः अजीबोगरीबः कोर्ट में भैंस की हुई पेशी, बयान दर्ज होने के बाद मिली अगली तारीख, हैरान कर देगा ये मामला
कमरे में बंद करके किया ये काम
पीड़ित ने बताया कि पुलिस वालों ने वहां उसे एक कमरे में बंद कर दिया। पीड़ित के अनुसार, थोड़ी देर बाद कमरे में पुलिस के डिप्टी शिव कुमार भारद्वाज पहुंचे। उन्होंने गाली गलौज करते हुए जमकर मारपीट की। अपनी शिकायत में पीड़ित ने कहा है कि डिप्टी ने इस दौरान उसके चेहरे पर पेशाब किया। इसके बाद पुलिस वाले उसे बंगले के हॉल में ले गए। वहां कांग्रेस विधायक गोपाल मीणा बैठे हुए थे। विधायक को देखकर पीड़ित ने खुद को छोड़ने की गुहार लगाई।
विधायक ने रखी थी ये शर्त!
पीड़ित का आरोप है, विधायक ने उसे छोड़ने के लिए कहा कि पहले अपनी जीभ से मेरे जूते साफ कर तब जाने देंगे। अपनी जान छुड़ाने के लिए पीड़ित ने विधायक के जूते चाटे। इसके बाद पीड़ित को जाने दिया गया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस के अधिकारियों से मामले की शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने विधायक समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया है। मामला विधायक से जुड़ा होने के कारण जांच में सीबीसीआईडी को भी लगाया गया है। हालांकि विधायक गोपाल मीणा ने आरोपों को खारिज किया है।
यह भी देखें…
संबंधित खबरें
400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
6 hrs agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
1 day agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
1 day agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
1 day agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
1 day agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
4 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
5 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
7 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
7 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines