राजस्थान के जालौर जिले में सरवाना थाने में तैनात पुलिसवाले का महिला के साथ आपत्तिजनकर वीडियो वायरल हुआ तो SP ज्ञानचंद यादव ने आरोपी कांस्टेबल के सस्पेंड कर दिया। साथ ही उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने के आदेश दिए। आरोपी का नाम हनुमान राम है। उसे बाड़मेर में गुड़ामालानी क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले लोगों ने रात के अंधेरे में सुनसान जगह खड़ी कार को देखा तो वे उसके पास गए तो नजारा देखकर वे हैरान रह गए।
कार के अंदर एक महिला और पुरुष आधे कपड़ों में थे। ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया और उनका वीडियो बनाया। जांच करने पर शख्स कांस्टेबल निकला। ग्रामीणों ने पहले दोनों को पकड़कर पीटा, फिर पुलिस वालों के हवाले कर दिया। इस घटनाक्रम के 3 वीडियो सामने आए, जिन्हें देखकर SP ज्ञानचंद यादव ने हनुमानराम को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया और सांचौर DSP कांबले शरण गोपीनाथ को हनुमानराम के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया।
यह भी पढ़ें:आधे कपड़े, गले में बांहें, कार में महिला-पुरुष…जानें राजस्थान SP ने क्यों सस्पेंड किया कांस्टेबल?
ग्रामीणों ने बनाया पुलिस वाले का वीडियो
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद यादव ने मामले की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की तो वह सही निकला। सरवाना थाने में तैनात कांस्टेबल हनुमानराम गांव में रात को गए थे। वे अपनी स्विफ्ट कार में थे। हाईवे किनारे सुनसान जगह पर कार पार्क करके वे अपनी प्रेमिका का इंतजार कर रहे थे। दोनों ने डिनर का प्रोग्राम बनाया था।
वे दोनों कार के अंदर ही थे कि ग्रामीण आ गए और उन्होंने उन्हें आपत्तिजनक हालत में देख लिया। उन्होंने इस मौके का वीडियो भी बना लिया। साथ ही पुलिस को बुलाकर दोनों को उनके हवाले कर दिया। ग्रामीणों ने ही पुलिस को वीडियो दिया। उन्होंने ही इस वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड किया। कांस्टेबल को निलंबित करके विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें:ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 जवान शहीद, 3 आतंकी ढेर; पढ़ें कठुआ एनकाउंटर की इनसाइड स्टोरी
ग्रामीणों ने वीडियो सोशल मीडिया पर डाला
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ग्रामीणों ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करके पुलिस महकमे पर सवाल उठाए। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा कि देखिए पुलिस का असली चेहरा और इसमें राजस्थान पुलिस को टैग किया गया। इसके जवाब में राजस्थान पुलिस की ओर से ट्वीट किया गया कि उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए विभागीय कार्रवाई की गई है। वीडियो में दिख रहे पुलिस अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही उसके खिलाफ जांच बिठा दी गई है।
संबंधित खबरें
राजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
22 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
2 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
4 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
5 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
7 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
8 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
10 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
11 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
14 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines