News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Barmer Rajasthan News: राजस्थान के बाड़मेर से दिल दहलाने वाली खबर है। यहां कोतवाली में तैनात कांस्टेबल और उसके पांच दोस्तों पर एक नाबालिग के साथ मारपीट करने और फिर गैंगरेप करने का आरोप लगा है। मामला सामने आने के बाद कोतवाली थाने में तैनात कांस्टेबल को एसपी ने लाइन हाजिर किया है। साथ ही थाने से हटा दिया गया है। पीड़ित बच्ची जिले के ही एक गांव में रहती थी, और कुछ समय से बाड़मेर शहर में किराए पर रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी।
पीड़ित बच्ची ने जब पूरा घटनाक्रम अपनी मां को बताया तब जाकर ये मामला खुला। पीड़िता की मां ने महिला थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस को दी गई शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों ने बच्ची के साथ मारपीट भी की, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक युवती ने मुख्य आरोपी की पहचान कांस्टेबल नरेंद्र के रूप में की है। आरोपी ने बच्ची से मोबाइल नंबर भी एक्सचेंज किया था और जल्द ही परीक्षा की तैयारी के लिए नोट्स देने की बात की थी। हालांकि आरोपी ने नाबालिग पीड़िता से इस बारे में किसी को भी जानकारी देने से मना किया था। पीड़िता कांस्टेबल के झांसे में आ गई।
इसके बाद नरेंद्र ने पीड़िता को एक सुनसान जगह पर बुलाया और कमरे में ले गया। इसके बाद आरोपी ने अपने चार दोस्तों भोमाराम, जगदीश, सुनील और कैलाश को भी बुलाया। शिकायत के मुताबिक आरोपी और उसके दोस्तों ने कमरे पर बच्ची के साथ रेप किया और उसके साथ मारपीट की।
मामले पर पुलिस ने कहा कि कांस्टेबल पर एक्शन लिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। सभी ने पीड़िता के साथ गैंगरेप किया और उसका वीडियो बनाया। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर भी वायरल किया गया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें राजस्थान, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।