के जे श्रीवत्सन, जयपुर:
Police beat up car driver in churu sadulpur market: चूरू में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां पुलिस का बीच बाजार एक कार चालक को पीटने का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो सादुलपुर का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले सादुलपुर के बाजार में गाड़ी दौड़ाते हुए युवक की पुलिस ने पिटाई की।
युवक के शराब के नशे में होने की बात सामने आई
युवक के बारे में कहा जा रहा है कि वह शराब के नशे में धुत था। पुलिस के साथ ही एक अन्य युवक का सनरूफ के अंदर से उसे पीटने का वीडियो सामने आया है। पुलिस ने कार चालक को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर मेडिकल कराया।
इससे पहले अप्रैल के महीने में चूरू शहर में एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी को ड्यूटी करते समय बीच सड़क पर दबंग के धमकाने का वीडियो वायरल हुआ था। उसके बाद पब्लिक के बीच उसकी रुलाई फूट गई।
दरअसल, पुलिस ने जाम में फंसे एक युवक को गाड़ी हटाने के लिए कहा था। इसके बाद ट्रैफिक पुलिसकर्मी जगवीर के साथ अभद्रता हुई। युवक ने उसे मंत्री जी के बंगले पर आने और तबादला कराने की धमकी भी दी थी।
राजस्थान में 25 नवंबर को होंगे चुनाव
बता दें कि राजस्थान में इन दिनों चुनावी माहौल है। इसे लेकर कई शहरों में काफी कड़ी सुरक्षा है। प्रदेश में 25 नवंबर को चुनाव हैं। परिणाम 3 दिसंबर को आएंगे।
ये भी पढ़ें: Dausa Rape Case: गहलोत सरकार को नोटिस भेजेगा NCPCR, 4 साल की मासूम से दरिंदगी का आरोपी SI गिरफ्तार
संबंधित खबरें
10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
1 hr agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
2 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
3 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
5 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
6 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
8 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
9 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
12 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
17 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines