Rajasthan: चूरू में बीच बाजार कार चालक के साथ पुलिस की मारपीट, वीडियो वायरल

Police beat up car driver in churu sadulpur market: पुलिस की पिटाई का वायरल वीडियो सादुलपुर का बताया जा रहा है।

Rajasthan: Police beat up car driver in churu sadulpur market, video viral

Rajasthan: Police beat up car driver in churu sadulpur market, video viral

के जे श्रीवत्सन, जयपुर:

विज्ञापन

Police beat up car driver in churu sadulpur market: चूरू में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां पुलिस का बीच बाजार एक कार चालक को पीटने का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो सादुलपुर का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले सादुलपुर के बाजार में गाड़ी दौड़ाते हुए युवक की पुलिस ने पिटाई की।

विज्ञापन

युवक के शराब के नशे में होने की बात सामने आई

युवक के बारे में कहा जा रहा है कि वह शराब के नशे में धुत था। पुलिस के साथ ही एक अन्य युवक का सनरूफ के अंदर से उसे पीटने का वीडियो सामने आया है। पुलिस ने कार चालक को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर मेडिकल कराया।

विज्ञापन

इससे पहले अप्रैल के महीने में चूरू शहर में एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी को ड्यूटी करते समय बीच सड़क पर दबंग के धमकाने का वीडियो वायरल हुआ था। उसके बाद पब्लिक के बीच उसकी रुलाई फूट गई।

विज्ञापन

दरअसल, पुलिस ने जाम में फंसे एक युवक को गाड़ी हटाने के लिए कहा था। इसके बाद ट्रैफिक पुलिसकर्मी जगवीर के साथ अभद्रता हुई। युवक ने उसे मंत्री जी के बंगले पर आने और तबादला कराने की धमकी भी दी थी।

राजस्थान में 25 नवंबर को होंगे चुनाव

बता दें कि राजस्थान में इन दिनों चुनावी माहौल है। इसे लेकर कई शहरों में काफी कड़ी सुरक्षा है। प्रदेश में 25 नवंबर को चुनाव हैं। परिणाम 3 दिसंबर को आएंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ