PM Modi Rajasthan: प्रधानमंत्री 10 मई को राजस्थान की यात्रा पर जायेंगे, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 10 मई को राजस्थान के दौरे पर पहुंच रहे हैं। पीएम करीब 11 बजे नाथद्वारा में श्रीनाथजी मंदिर जाएंगे। इसके बाद वह नाथद्वारा में विभिन्न विकास पहलों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। जबकि 3 बजकर 15 बजे मिनट पर प्रधानमंत्री आबू रोड स्थित ब्रह्म कुमारियों के शांतिवन परिसर भी जाएंगे।
नाथद्वारा में प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री राजस्थान में 5500 करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में अवसंरचना और परिवहन-संपर्क को मजबूत करने पर होगा। सड़क और रेलवे क्षेत्र की परियोजनाओं से माल और सेवाओं की आवाजाही में सुविधा होगी, जिससे व्यापार और वाणिज्य को बढ़ावा मिलेगा तथा क्षेत्र के लोगों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
इसके अलावा पीएम मोदी राजसमंद और उदयपुर में दो-लेन वाली सड़क निर्माण परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। लोगों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रधानमंत्री उदयपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला रखेंगे। वे गेज परिवर्तन परियोजना और राजसमंद में नाथद्वारा से नाथद्वारा शहर तक एक नई लाइन के निर्माण की आधारशिला भी रखेंगे।
इन परियोजनाओं का भी करेंगे लोकार्पण
पीएम मोदी तीन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे, जिनमें एनएच-48 के अंतर्गत उदयपुर से शामलाजी तक 114 किमी लंबी छह लेन वाली परियोजना, एनएच-25 के बार-बिलारा-जोधपुर खंड में दुपहिया आदि वाहनों के लिए सड़क को चौड़ा करने (पेव्ड शोल्डर) के साथ 110 किमी लंबी सड़क को 4 लेन का बनाने के लिए चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण परियोजना और एनएच 58ई के पेव्ड शोल्डर खंड के साथ 47 किमी लंबी दो लेन वाली सड़क निर्माण परियोजना का भी लोकार्पण करेंगे।
शांतिवन परिसर भी जाएंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री का विशेष ध्यान देश भर में आध्यात्मिक पुनर्जागरण को गति देने पर रहा है। अपने प्रयास को आगे बढ़ाते हुए, प्रधानमंत्री ब्रह्म कुमारियों के शांतिवन परिसर का दौरा करेंगे। वे सुपर स्पेशलिटी चैरिटेबल ग्लोबल हॉस्पिटल, शिवमणि वृद्धाश्रम के दूसरे चरण और नर्सिंग कॉलेज के विस्तार का शिलान्यास करेंगे। सुपर स्पेशलिटी चैरिटेबल ग्लोबल हॉस्पिटल आबू रोड में 50 एकड़ के क्षेत्र में स्थापित किया जाएगा। यह विश्व स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करेगा और क्षेत्र के गरीब तथा जनजातीय लोगों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद साबित होगा।
संबंधित खबरें
खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
17 hrs agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
2 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
2 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
3 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
4 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
5 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
6 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
7 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
7 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines