हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

PM Modi Visit Ajmer: 23 साल बाद पुष्कर तीर्थ पहुंचे पीएम मोदी, जगतपिता ब्रह्माजी के मंदिर में की विशेष पूजा

विज्ञापन
PM Modi

PM Modi Visit Ajmer: केंद्र में भाजपा सरकार के 9 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को राजस्थान में अजमेर से चुनावी शंखनाद कर रहे हैं। पिछले छह महीनों में पीएम मोदी का यह छठा दौरा है। पीएम मोदी किशनगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंचे तो शिक्षा मंत्री बीड़ी कल्ला ने उनका स्वागत किया। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे भी मौजूद थीं।

पीएम मोदी ने सबसे पहले अजमेर से करीब 15 किमी दूर पुष्कर तीर्थ पहुंचकर जगतपिता ब्रह्माजी के मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की। मंदिर में पीएम मोदी का तमिलनाडु इलायची की विशेष माला से स्वागत किया गया।

23 साल बाद फिर पुष्कर तीर्थ आए पीएम मोदी

पीएम मोदी 23 साल बाद बुधवार को पुष्कर तीर्थ पहुंचे। वे आखिरी बार नवंबर 2020 में आए थे। तब उन्होंने भाजपा प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण में हिस्सा लिया था। पीएम मोदी ने सरोवर पूजन भी किया था।

ऐसी है पुष्कर तीर्थ की मान्यता

मान्यता है कि चारों धाम या अन्य सभी तीर्थ करने के बाद यदि तीर्थ गुरु पुष्कर के दर्शन नहीं किए तो पुण्य नहीं मिलता है। तीर्थों के राजा प्रयागराज हैं, उसी तरह सभी तीर्थों के गुरु पुष्कर राज हैं। यहां सृष्टि के रचयिता ब्रह्माजी का पुष्कर में विश्व का इकलौता मंदिर है।

यह भी पढ़ें: Rahul Gandhi in US: मोदीजी भगवान को भी समझा देंगे, ब्रह्मांड कैसे काम करता है, अमेरिका में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर कसा तंज

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें