हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'कांग्रेस सरकार में पेपर लीक का केंद्र था राजस्थान', बांसवाड़ा में विपक्ष पर भड़के पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को राजस्थान के बांसवाड़ा पहुंचे हैं. इस दौरान उन्होंने राजस्‍थान को 1.08 लाख करोड़ रुपये से अध‍िक की व‍िकास पर‍ियोजनाओं का तोहफा दिया. ये पर‍ियोजनाएं राजस्‍थान के एनर्जी, वाटर र‍िसोर्सेज, ट्रांसपोर्ट, हेल्‍थ एंड एम्‍प्लॉयमेंट जैसे अहम क्षेत्रों को नई द‍िशा देंगी. प्रधानमंत्री का यह दौरा राज्य के बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और इसके ऑल राउंड डेवलपमेंट को गति देने के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है.

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को राजस्थान के बांसवाड़ा पहुंचे हैं. इस दौरान उन्होंने राजस्‍थान को 1.08 लाख करोड़ रुपये से अध‍िक की व‍िकास पर‍ियोजनाओं का तोहफा दिया. ये पर‍ियोजनाएं राजस्‍थान के एनर्जी, वाटर र‍िसोर्सेज, ट्रांसपोर्ट, हेल्‍थ एंड एम्‍प्लॉयमेंट जैसे अहम क्षेत्रों को नई द‍िशा देंगी. प्रधानमंत्री का यह दौरा राज्य के बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और इसके ऑल राउंड डेवलपमेंट को गति देने के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है.

देश के हर राज्य को दी जा रही प्राथमिकता- पीएम मोदी

इस दौरान पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा, राजस्थान की धरती से आज बिजली क्षेत्र में भारत के सामर्थ्य का एक नया अध्याय लिखा जा रहा है.

आज राजस्थान, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र में 90 हजार करोड़ रुपये से अधिक के प्रोजेक्ट शुरू हुए हैं. यह दिखाता है कि आज देश बिजली की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है, और इस रफ्तार में देश का हर हिस्सा शामिल है. हर राज्य को प्राथमिकता दी जा रही है.

विज्ञापन

कांग्रेस ने बिजली पर कभी नहीं दिया ध्यान- PM

कांग्रेस की सरकार ने बिजली के महत्व पर ध्यान ही नहीं दिया. जब 2014 में आपने मुझे सेवा का अवसर दिया और जब मैंने दायित्व संभाला, तब भारत के 2.5 करोड़ घर ऐसे थे जहां बिजली का कनेक्शन नहीं था. आजादी के 70 साल बाद भी देश के 18,000 गांवों में बिजली के खंभे तक नहीं लगे थे.

देश के बड़े-बड़े शहरों में घंटों तक बिजली कटौती होती थी और गांवों में तो 4-5 घंटे बिजली आ जाए, यह बड़ी बात मानी जाती थी. 2014 में हमारी सरकार ने इन हालातों को बदलने का संकल्प लिया और हमने देश के हर गांव तक बिजली पहुंचाई.

विज्ञापन

हमने 2.5 करोड़ घरों को मुफ्त बिजली कनेक्शन दिया, और जहां-जहां तार पहुंचे, वहां बिजली भी पहुंची. इससे लोगों की जिंदगी आसान हुई और नए-नए उद्योग भी स्थापित हुए.

कांग्रेस सरकार में राजस्थान पेपर लीक का केंद्र था- PM

कांग्रेस सरकार में राजस्थान पेपर लीक का केंद्र बन गया था, जल जीवन मिशन को भी कांग्रेस ने भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिया था, महिलाओं पर अत्याचार चरम पर था, और बलात्कारियों को संरक्षण दिया जा रहा था. कांग्रेस सरकार में बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़ जैसी जगहों पर अपराध और अवैध शराब का कारोबार खूब पनपा.

विज्ञापन

जब आपने भाजपा को मौका दिया, तब हमने कानून व्यवस्था को मजबूत किया और विकास परियोजनाओं में तेजी लाई. आज भाजपा सरकार राजस्थान को तेज विकास की राह पर आगे बढ़ा रही है.

हमने कांग्रेस की लूट को किया बंद- PM

आज से 11 साल पहले, कांग्रेस के समय हालात कितने खराब थे, क्योंकि कांग्रेस सरकार देशवासियों का शोषण करने में लगी हुई थी. कांग्रेस सरकार देश के लोगों को ही लूट रही थी. कांग्रेस के समय में टैक्स और महंगाई दोनों आसमान पर थे. उन्होंने कहा, जब आपने मोदी को आशीर्वाद दिया, तब हमने कांग्रेस की लूट को बंद किया.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola