हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Jaipur: PM मोदी ने मैक्रों को दिया राम मंदिर का मॉडल, चाय के लिए UPI से किया पेमेंट

PM Narendra Modi And French President Emmanuel Macron In Jaipur : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों एक साथ जयपुर के बाजार गए। इस दौरान पीएम मोदी ने चाय के लिए यूपीआई से पेमेंट भी किया।

विज्ञापन
जयपुर में पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति।

केजे श्रीवत्सन की रिपोर्ट

PM Narendra Modi And French President Emmanuel Macron In Jaipur  : फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों दो दिवसीय भारत की यात्रा पर आए हुए हैं। इस साल वे गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि हैं। इससे एक दिन पहले फ्रांस के राष्ट्रपति गुरुवार को राजस्थान के जयपुर पहुंचे, जहां उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई। पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों ने एक साथ रोड शो भी किया। इसके बाद दोनों हवा महल गए, जहां पीएम मोदी ने यूपीआई डिजिटल से पेमेंट भी किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जयपुर में फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को यूपीआई डिजिटल भुगतान प्रणाली के बारे में विस्तार से बताया। फ्रांस के राष्ट्रपति ने हवा महल के पास जिन दुकानों में खरीदारी की और चाय पी, उन दुकानदारों ने कहा कि पीएम मोदी ने मैक्रों को राम मंदिर का मॉडल गिफ्ट किया और उन्हें राम मंदिर से जुड़ी बातें भी बताईं। इस पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने अयोध्या में राम मंदिर जाने की ख्वाहिश जताई।

विज्ञापन

यह भी पढे़ं : Emmanuel Macron के भारत दौरे के क्या हैं मायने?

पीएम मोदी ने दुकान को किया ऑनलाइन पेमेंट

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाकायदा राम मंदिर के मॉडल और चाय के लिए ऑनलाइन पेमेंट किया। दुकानदार का कहना है कि पीएम मोदी ने चाय के लिए यूपीआई से 2 रुपये का पेमेंट किया। मोदी के ऑनलाइन पेमेंट की एक तस्वीर भी सामने आई है। इस दौरान प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति एक साथ बाजार में घूमते नजर आए।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola