PM Modi Rajasthan Visit: राजस्थान में इसी साल विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। इसी क्रम में बीजेपी के आला नेता लगातार प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। वहीं पीएम मोदी भी पिछले 9 माह में तकरीबन 9 बार प्रदेश का दौरा कर चुके हैं। पीएम मोदी 27 जुलाई को सीकर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले वे 28 जुलाई को उनका नागौर के खरनाल में कार्यक्रम तय था। लेकिन उनका यह कार्यक्रम रद्द हो गया। सीकर में पीएम मोदी किसान सम्मान निधि की राशि किसानों के खाते में ट्रांसफर करेंगे और पीएम प्रणाम योजना की शुरूआत करेंगे।
राजनीतिक दृष्टि से शेखावटी राजस्थान में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। बीजेपी शेखावटी में पीएम मोदी से रैली करवाकर यहां की 21 सीटों को साधना चाहती है। क्योंकि पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी यहां से केवल 3 सीटें ही जीत पाई थी।
हर जिले में होगी पीएम मोदी की सभा
केंद्र में मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर आयोजित किए गए कार्यक्रमों में बीजेपी के अधिकांश बड़े नेताओं ने प्रदेश में रैलिया की थीं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जोधपुर में, गृह मंत्री अमित शाह ने भरतपुर और उदयपुर में, जेपी नड्डा ने भरतपुर में रैलियों को संबोधित किया था। इससे पहले 31 मई को पीएम मोदी ने अजमेर में रैली को संबोधित किया था।
लेकिन अब बीजेपी चुनाव से पहले एक बार सभी जिलों में पीएम मोदी के कार्यक्रम करवाना चाहती है। ताकि सरकार के खिलाफ माहौल तैयार किया जा सकें। क्योंकि इस बार बीजेपी आलाकमान ने यह तय किया है कि चुनाव पीएम मोदी के चेहरे पर ही लड़ा जाएगा। यानि सीएम का फैसला चुनाव के बाद ही होगा।
पीएम मोदी इस साल 5 बार कर चुके प्रदेश का दौरा
पीएम मोदी पिछले 7 महीने में 5 बार प्रदेश का दौरा कर चुके हैं। पहली बार पीएम 8 जनवरी 2023 को भीलवाड़ा के आसींद का दौरा किया था। और गुर्जर समाज के आराध्य देव देवनारायण भगवान की जयंती समारोह में हिस्सा लिया था। दूसरी बार 12 फरवरी 2023 को दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे के उद्घाटन के मौके पर आए।
तीसरी बार 10 मई 2023 को पीएम मोदी ने नाथद्वारा और आबूरोड़ में बड़ी रैलियों को संबोधित किया था। चैथी बार 31 मई 2023 को पीएम मोदी ने अजमेर में बीजेपी के महाजनसंपर्क अभियान की शुरूआत की थी। इसके बाद 8 जुलाई को बीकानेर में अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेस हाईवे का लोकार्पण किया था।
संबंधित खबरें
खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
19 hrs agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
2 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
2 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
3 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
4 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
5 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
6 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
7 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
7 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines