PM Narendra Modi speech Highlights: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रचार करने राजस्थान के चूरू पहुंचे। भाजपा ने चूरू से पैरा-ओलिंपियन देवेंद्र झाझड़िया को टिकट देकर चुनावी रण में उतारा है। प्रधानमंत्री आज उन्हें के पक्ष में मतदान करने की अपील करने के लिए जनसभा करने आए। उन्होंने चूरू में रैली करके झुंझुनूं, सीकर, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ लोकसभा सीटों को साधा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अब से पहले 2 अप्रैल को जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र के कोटपूतली शहर में चुनावी रैली की थी। वे 4 दिन में दूसरी बार राजस्थान आए हैं। आज चूरू में जैसे ही PM मोदी मंच पर आए मोदी-मोदी के खूब नारे लगे। उन्होंने अपने भाषण में कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। अपने 10 साल के काम गिनाए और कहा कि ये तो ट्रेलर है, अभी तो पूरी पिक्चर दिखानी बाकी है। पढ़ें उनके भाषण की 10 बड़ी बातें…
प्रधानमंत्री मोदी की स्पीच…
1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अभी तो बस ट्रेलर दिखाया है, पूरी पिक्चर दिखानी अभी बाकी है। अभी तो होटलों-रेस्टोरेंट में खाने के साथ मिलने वाला स्टार्टर आया है। अभी तो खाने की पूरी आएगी और देखन उसमें कितने अच्छे और मजेदार व्यंजन होंगे। हमने 10 साल में बहुत काम किए, लेकिन अभी पूरे नहीं हुए, और बहुत से काम करने बाकी हैं।
2. प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछली बार फरवरी 2019 में आया था और बालाकोट में एयर स्ट्राइक भी उन्हीं दिनों हुई थी। आतंकियों का खात्मा करके भारत माता को जख्मी करने का बदला लिया था। आज फिर कहता हूं- कसम है मिट्टी की, देश को मिटने नहीं दूंगा, रुकने नहीं दूंगा, भारत माता का शीश झुकने नहीं दूंगा। विरोधियों को चुनाव जीतकर ताकत दिखाएंगे।
3. प्रधानमंत्री ने कहा कि देश का विभाजन कांग्रेस का काम है। 10 साल पहले देश खस्ता हालत में था। कांग्रेस के बड़े-बड़े घोटाले और लूट के कारण अर्थव्यवस्था चरमरा गई थी। आजादी के कई सालों बाद भी देश के लोग छोटी-छोटी जरूरत के लिए जूझ रहे थे। लोगों के सिर पर छत नहीं थी। पीने का पानी नहीं मिल रहा था। लाखों करोड़ों की लूट से सरकारी खजाना खाली ही रहता था। भाजपा ने आज भारत को दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना दिया है।
4. प्रधानमंत्री ने कहा कि राजस्थान जो ठान लेता है, पत्थर की लकीर बन जाती है। राजस्थान की मिट्टी की बात ही कुछ और है। पहले गरीबों के लिए जो योजना बनती थी, उसका पैसा सरकार में बैठे और पार्टी के लोग खा जाते थे। अब गरीबों को घर और जरूरत की सुविधाएं भी मिल रही हैं। कांग्रेस की सरकार पहले हमारी योजनाओं में भी भ्रष्टाचार करने का मौका नहीं छोड़ती थी। आज राजस्थान के 4.50 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन भी दिया जाता है। जब नियत सही होती है तो, नतीजे भी सही होते हैं।
5. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 खत्म हो गया है। मुस्लिम बहनें समझें कि तीन तलाक से उन पर तलवार लटकी थी। मोदी ने हर मुस्लिम परिवार की रक्षा की है, क्योंकि मुस्लिम परिवार का वह पिता जो कभी सोचता था कि बेटी की शादी करके भेजा तो है 2-3 बच्चे हो जाएंगे, उसके बाद तीन तलाक के बाद पति वापस मायके भेज देगा तो बेटी को कैसे संभालूं। मोदी ने केवल मुस्लिम बहनों को नहीं, सभी मुस्लिम परिवारों की जिंदगी को बचाया है।
6. प्रधानमंत्री ने कहा कि कोर्ट में प्रभु श्रीराम को काल्पनिक बताया गया, लेकिन हमने अयोध्या में राम मंदिर का सपना पूरा किया। पूरा देश प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मना रहा था, लेकिन कांग्रेस पार्टी खुलेआम हमारी आस्था का अपमान कर रही थी। देश ने कांग्रेस के पापों की हमेशा कीमत चुकाई है। कांग्रेस ने एक एडवाइजरी निकाली है कि अयोध्या मुद्दे पर कुछ नहीं बोलना है। आज भ्रष्टाचारियों की लूट का हिसाब हो रहा है तो यह सब एक हो गए हैं। मैं कहता हूं कि भ्रष्टाचार हटाओ, वह कहते हैं कि भ्रष्टाचारी बचाओ।
7. प्रधानमंत्री बोले कि घमंडिया गठबंधन के लोग चुनावी रैली नहीं, बल्कि भ्रष्टाचारियों को बचाने की रैली कर रहे हैं। 10 साल में ईडी ने भ्रष्टाचारियों से एक लाख करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त की। मैं भ्रष्टाचारी परिवार वालों से कहना चाहता हूं कि कितने भी झूठ फैला लो, यह मोदी डरने वाला नहीं है। उनको गरीब, मजदूर लोगों का कोई ध्यान नहीं है, वे सिर्फ खुद का ही देखते हैं। भाजपा ने देश को दलित और आदिवासी राष्ट्रपति दिया। मेरा भारत ही मेरा परिवार है।
8. प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा जो कहती है, वह करके कहती है। मैंने गारंटी दी थी कि पेपर लीक करने वाले माफिया को सलाखों के पीछे भिजवाएंगे। ERCP प्रोजेक्ट को कांग्रेस ने लटकाया, भाजपा उस पर काम कर रही है। भाजपा केवल घोषणा पत्र जारी नहीं करती, बल्कि हम संकल्प पत्र जारी करते हैं। 2019 में किए गए संकल्प ज्यादातार पूरे हो चुके हैं।
9. प्रधानमंत्री ने कहा कि मेरा भारत ही मेरा परिवार है, जो मेरे साथ है। मोदी की डिक्शनरी में निराशा शब्द नहीं है। निराशा मोदी के पास फटक नहीं सकती। 2014 में भारत ने सेवा करने का मौका दिया। ईमानदारी से काम किया, कोरोना ने देश को डराया, हमने डटकर मुकाबला किया। पिछले 10 साल में विकसित भारत की नींव बना दी है, अब इस सोने की चिड़िया खड़ी करनी है।
10. प्रधानमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचारियों की जिंदगी जेल में कटेगी। कांग्रेस परिवारवादियों की पार्टी है। वे चाहे जितना मर्जी विरोध में बोले, मोदी डरता नहीं। जिन्होंने अंबेडकर को इज्जत नहीं दी, इमरजेंसी लगाई, वे क्या विकास करेंगे। भाजपा समाज के हर वर्ग की पार्टी है। इस पार्टी को चुनाव जिताएं, हर वर्ग का विकास होगा। हर वर्ग का सम्मान होगा।
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
1 day agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
2 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
4 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
4 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
5 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
6 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
7 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
8 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
9 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines