हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

PM Modi In Sikar: सीकर में पीएम मोदी की सभा कल, राजस्थान को देंगे 13 मेडिकल काॅलेज की सौगात

विज्ञापन

PM Modi In Sikar: पीएम नरेंद्र मोदी कल यानि गुरुवार को सीकर में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान सीएम देश के 9 करोड़ किसानाें के खातों में 20 हजार करोड़ की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांरित करेंगे। इसके साथ ही पीएम मोदी किसानों के लिए ’पीएम प्रणाम’ योजना की शुरूआत भी करेंगे।

13 मेडिकल काॅलेज की सौगात देंगे पीएम मोदी

बीजेपी नेताओं से मिली जानकारी के अनुसार इसके साथ ही पीएम प्रदेश को 5 मेडिकल काॅलेजों की सौगात देंगे। ये काॅलेज धौलपुर, चित्तौड़गढ़, सिरोही, गंगानगर और सीकर में बनाए गए हैं। इसी दिन एक वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से बूंदी, सवाईमाधोपुर, करौली, झुंझुनूं, बारां, टाेंक और जैसलमेर मेडिकल काॅलेज का शिलान्यास किया जाएगा। चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सीएम गहलोत भी इस कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल होंगे।

केंद्रीय मंत्री ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

सीकर के जिला स्टेडियम में होने वाली इस रैली को सफल बनाने हेतु बीजेपी कार्यकर्ता रात-दिन तैयारियों में जुटे हुए हैं। मंगलवार को केंद्रीय मंत्री कैलाश चैधरी प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री सीआर चौधरी आज जायजा लिया। इस दौरान महामंत्री ने पांडाल व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए कहा कि सीकर-झुंझुनूं की धरती किसानों और जवानों की धरती है। 27 तारीख को शेखावटी की जनता अपने लोकप्रिय नेता को सुनने के लिए लाखों की संख्या में सीकर के जिला स्टेडियम पहुंचेगी।

विज्ञापन

ये भी देखें:

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola