'जादूगर कुर्सी बचाने में तो बाजीगर कुर्सी गिराने में व्यस्त थे...' झुंझुनूं में पीएम मोदी ने गहलोत पर साधा निशाना

Pm Modi in jhunjhunu Speech Update: पीएम नरेंद्र मोदी आज प्रदेश में 2 चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया इस दौरान कांग्रेस और गहलोत सरकार को आड़े हाथों लिया।

PM Modi in Jhunjhunu Speech update

PM Modi in Jhunjhunu Speech update

Pm Modi in jhunjhunu Speech Update: पीएम मोदी ने आज चूरू और झुंझुनूं में दो जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने झुंझुनूं के भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में रैली को संबोधित किया। पीएम मोदी ने अपने भाषण में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वन रैंक वन पेंशन को कांग्रेस ने कई दिनों तक लटकाए रखा। जब आपने हमारी सरकार बनाई तो हमनें आकर इस योजना को लागू किया। पीएम ने कहा कि आज करोड़ों लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं। जन औषधि केंद्रों पर दवाएं 80% की छूट पर दी जा रही हैं। हमारी इस योजना से गरीबों के कुल 1.25 लाख करोड़ रुपये बच गये हैं

विज्ञापन

पीएम मोदी ने कहा कि सीएम अशोक गहलोत पिछले 5 साल तक अपनी सरकार बचाने में लगे रहे। उन्होंने खुद मान लिया कि विधायकों और उम्मीदवारों ने पिछले 5 साल में कोई काम नहीं किया है। राजस्थान में जादूगर और बाजीगर का खेल चल रहा है। जादूगर कुर्सी बचाने में व्यस्त थे और बाजीगर कुर्सी गिराने में व्यस्त थे। उन्होंने जनता से पूछा कि जिस राजस्थान को कांग्रेस ने बर्बाद कर दिया क्या उसको सत्ता में वापस आने का हक है क्या?

विज्ञापन

राजस्थान के मर्द अपना सिर भी कटवा सकते हैं

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में एक मंत्री हैं जो कहते हैं राजस्थान मर्दों का प्रदेश है। उनके इस बयान से राजस्थान के माता-बहनों और पुरुषों का अपमान हुआ है। पीएम ने कहा कि मर्द कभी यह पाप नहीं करते हैं यहां के लोग बेटियों की रक्षा के लिए अपना सिर भी कटवा सकते हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि मर्दों का अपमान करने वाली इस सरकार को उखाड़ कर फेंक देना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे मंत्री को उसी दिन मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर देना चाहिए था लेकिन न केवल उनका मंत्री पद सुरक्षित रहा बल्कि बेशर्मी के साथ चुनाव का टिकट भी दे दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ