PM Modi In Ajmer: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अजमेर के कायड़ विश्राम स्थली में जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले पीएम किशनगढ़ एयरपोर्ट पर उतरेंगे और पुष्कर स्थित विश्व प्रसिद्ध ब्रह्मा मंदिर पूजा अर्चना करेंगे। बता दें कि केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने पर पीएम मोदी आज इस सभा को संबोधित करेंगे।
4 लाख लोगों के जुटने का दावा
नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने बताया कि सभा में कुल 4 लाख लोगों की भीड़ जुटने की संभावना है। सभा के लिए कुल 4 लाख स्क्वायर फीट का पंडाल बनाया गया है। इसके लिए प्रदेश बीजेपी ने 22 बड़े नेताओं को इसकी व्यवस्था में लगाया है। राठौड़ ने कहा कि आज होने वाली इस सभा में 8 लोकसभा और 45 विधानसभाओं के लोग हिस्सा लेंगे।
5 हजार जवान सुरक्षा में रहेंगे तैनात
पीएम मोदी की जनसभा को देखते हुए सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जिला पुलिस हाई अलर्ट पर है। करीब-करीब 5 हजार जवानों को यहां तैनात किया गया है। अजमेर के अलावा अन्य जिलों की पुलिस को भी आज सभा स्थल पर मौजूद रहेगी। करीब 80 हजार वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था की गई है। वाहनों की पार्किंग भी बारिश को देखते हुए वैकल्पिक की गई है।
आखिरी बार नवंबर 2000 में पुष्कर आए थे मोदी
बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी ने पिछले विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान 6 अक्टूबर 2018 को अजमेर में रैली की थी। उस वक्त वह पुष्कर नहीं आ पाए थे। आज से 23 साल पहले नवंबर 2000 में पीएम मोदी बीजेपी के एक शिविर में हिस्सा लेने पुष्कर आए थे, उसके बाद आज ये दौरा हो रहा है।
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
2 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
5 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
5 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
5 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
7 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
8 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
9 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
9 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines