Rajasthan Politics : कांग्रेस नेता सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने आज मंगलवार को हनुमानगढ़ (Hanumangarh) के पीलीबंगा (Pilibanga) में किसान सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसान और किसानी ही इस देश की रीढ़ हैं। केंद्र की भाजपा सरकार (BJP Government) ने किसानों को परेशान करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जनता से किए वादों को पूरा नहीं किया। आपको बता दे कि पायलट ने 16 जनवरी को नागौर के परबतसर में किसान सम्मेलन को संबोधित किया था। आज उनकी यह दूसरी सभा थी।
https://twitter.com/SachinPilot/status/1615271033052839937?cxt=HHwWgoC-0cmczOosAAAA
फिर उठाया पेपर लीक प्रकरण
सचिन पायलट ने आज अपनी सभा में एक बार फिर पेपर लीक मामले (Paper Leak Matter) का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि गांव में जब गरीब नौजवान तैयारी करता है तो उसके माता-पिता व उसके परिवार को पीड़ा और मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। वह दिन रात मेहनत करके अपने लिए किताबे जुटाता हैं। लेकिन जब ऐसा प्रकरण सामने आता है तो दिल बहुत दुखी होता है।
प्रश्नपत्र लीक प्रकरण में सरगना को पकड़ना चाहिए
सचिन पायलट ने अपनी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसे मामलों में छोटी मोटी दलाली करने वालों के बजाय सरगनाओं को पकड़ना चाहिए। उनके इसी बयान पर पलटवार करते हुए सीएम अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने कहा कि सरकार ने सरगना को ही पकड़ा है। कोई भी मंत्री, विधायक इस प्रकरण में शामिल नहीं है।
पायलट साहब भी तो हमारे घर के ही हैं
खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास (Pratap Singh Khachariyawas) ने जब पायलट की टिप्पणी के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि इस बारे में पायलट का कोई सुझाव होगा तो उनसे लेंगे। उन्होंने मीडिया को कहा कि पायलट किसी आरोपी का नाम बता देंगे तो हम उस को भी नहीं छोड़ेंगे। पायलट साहब भी तो हमारे घर के ही हैं।
पिछले 30 सालों से सरकार नहीं होती रिपीट
पायलट ने कहा कि 26 जनवरी से हम हाथ से हाथ जोड़ो अभियान (Hath Se Hath Jodo) शुरू कर रहे हैं। हमारे यहां चुनाव में 10 महीने रह गए हैं। पिछले 30 सालों का इतिहास है कि यहा सरकार रिपीट नहीं होती है। हमारा ध्येय है कि कांग्रेस की सरकार दोबारा बने।
संबंधित खबरें
पाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
8 hrs agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
9 hrs agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
3 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
4 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
6 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
6 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
6 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
8 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
9 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines