Rajasthan News: प्रदेशभर में 13 और 14 सितंबर को सुबह 10 से शाम 6 बजे तक 7 हजार से ज्यादा पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। राजस्थान में पेट्रोल और डीजल पर बढ़े हुए वेट के खिलाफ अब पेट्रोल पंप संचालकों ने मोर्चा खोल दिया है इसके बाद भी अगर सरकार ने वेट कम नहीं किया तो पेट्रोल पंप संचालक 15 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
राजस्थान सरकार देश में सबसे ज्यादा वेट वसूल रही है। इसका नुकसान पेट्रोल पंप संचालकों के साथ आम जनता को भी उठाना पड़ रहा है। राजस्थान पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजेंद्र सिंह भाटी ने कहा- पिछले लंबे वक्त से हम शांतिप्रिय तरीके से वेट कम करने की मांग कर रहे हैं। सरकार हमारी समस्याओं पर ध्यान नही दे रही है। इसलिए मजबूरन अब हमें आंदोलन की राह पर चलना पड़ रहा है। इस आंदोलन की शुरुआत 13 सितंबर से कर दी जाएगी।
आंदोलन की शुरुआत
राजस्थान पेट्रोलियम डीलर एसोसिएसन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजेंद्र भाटी ने बताया कि शुरुआती चरण में हम 2 दिन 13 और 14 सितम्बर को सांकेतिक तौर पर सुबह 10 से शाम 6 बजे तक पेट्रोल पंप बंद रखेंगे। सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक ना तो पेट्रोल बेचा जाएगा, ना ही पेट्रोल और डीजल खरीदा जाएगा। अगर इसके बाद भी सरकार ने हमारी मांगों को पूरा नहीं किया, तो 15 सितंबर से प्रदेशभर के पेट्रोल पंप अनिश्चितकालीन वक्त तक बंद कर दिए जाएंगे। इस हड़ताल को लेकर हमने सरकार के अधिकारियों से लेकर पुलिस प्रशासन तक सभी को लिखित रूप से अवगत करा दिया है।
राजस्थान में दूसरे राज्यों से ज्यादा पेट्रोल और डीजल की कीमत
राजस्थान पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुनीत बगई ने बताया कि राजस्थान में डीजल और पेट्रोल की कीमतें देश के दूसरे राज्यों के मुकाबले 13 और 10 रुपए तक महंगी है। इसके बाद भी सरकार आम जनता से मनमाना वेट वसूल रही है। इसका सबसे ज्यादा नुकसान आम जनता को उठाना पड़ रहा है। पेट्रोल पंप संचालको के साथ -साथ आम जनता को ज्यादा नुकसान झेलना पड़ रहा है।
राजस्थान में 270 से ज्यादा पेट्रोल पंप बंद हुए
बढ़े हुए वेट की वजह से पिछले 3 साल में राजस्थान में लगभग 270 पेट्रोल पंप बंद हो चुके हैं। जबकि काफी पेट्रोल पंप आर्थिक घाटे की मार झेल रहे हैं। और बंद होने की कगार पर है। वहीं, सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोग दूसरे राज्यों में जाकर सस्ता पेट्रोल भरवा रहे हैं। जिससे सरकार को भी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
संबंधित खबरें
भारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
9 hrs agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
2 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
4 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
4 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
4 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
4 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
4 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
6 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
6 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines