Petrol Pump Strike: जल्दी करा लें गाड़ी की टंकी फुल, यहां 2 दिन बंद रहेंगे पेट्रोल पंप!

Petrol Pump Strike: राजस्थान जाने की सोच रहे हैं या यहां रहते हैं तो जल्द से जल्द गाड़ी की टंकी को फुल करा लें। वरना आपको दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, राजस्थान में 48 घंटे यानी 2 दिनों के लिए पेट्रोल पंप बंद रहने वाले हैं। ऐसे में लोगों को पेट्रोल और डीजल भरवाने में दिक्कत आ सकती है।

Petrol pumps will remain closed in Rajasthan for two days

Rajasthan Petrol Pump Strike

Petrol Pump Strike (केजे श्रीवत्सन, जोधपुर): क्या आपने अपनी गाड़ी की फ्यूल टंकी फुल करा ली है? अगर नहीं, तो जल्दी करें क्योंकि कुछ ही घंटों में आपके शहर में पेट्रोल पंप बंद होने वाला है। ऐसे में गाड़ी में ईंधन भरवाने के लिए आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, पिछले कई दिनों से राजस्थान में पेट्रोल पंप को चलाने वाले मालिक की ओर हड़ताल का ऐलान किया गया है। राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन (RPDA) द्वारा ऐलान किया गया है कि वो 10 मार्च से हड़ताल पर रहेंगे। आइए जानते हैं कि कब तक, कहां और क्यों बंद रहेंगे पेट्रोल पंप?

कब तक बंद रहेंगे पेट्रोल पंप?

अगर आपका भी सवाल ये है कि राजस्थान में पेट्रोल पंप कब तक बंद रहेंगे? तो अभी तक मिली जानकारी के अनुसार आज यानी 9 मार्च, शनिवार की रात 12 बजे से पेट्रोल पंप के मालिक हड़ताल पर रहेंगे। ऐलान के अनुसार 48 घंटे के लिए पेट्रोल पंप की हड़ताल रहेगी।

कहां-कहां पेट्रोल पंप बंद है?

RPDA के एक लेटर के मुताबिक राजस्थान में जयपुर के अलावा 13 जिलों में पेट्रोल पंप बंद रहने वाले हैं। 9 मार्च को रात 12 बजे से 48 घंटे के लिए पेट्रोल पंप की हड़ताल रहने वाली है। पंप संचालकों द्वारा ये भी ऐलान किया गया है कि वो 11 मार्च को सचिवालय घेराव भी करेंगे।

राजस्थान में पेट्रोल पंप की हड़ताल क्यों है?

राजस्थान में पेट्रोल पंप की हड़ताल के पीछे की मुख्य वजह पेट्रोल डीजल पर लगने वाला अधिक वैट है। दरअसल, पंप संचालकों का कहना है कि राजस्थान सरकार की ओर से ज्यादा वैट लगाया जा रहा है, जिसे घटाने और कमीशन बढ़ाने के लिए मालिकों द्वारा मांग की जा रही है। पंप संचालकों की शिकायत है कि 90 दिन गुजरने के बाद भी ईंधन पर लगने वाला वैट कम नहीं हुआ है, जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की 90 दिनों की गारंटी भी थी। इसलिए विरोध करते हुए डीलर और आम जनता द्वारा सपोर्ट करते हुए पेट्रोल पंप बंद रखने का फैसला लिया गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ