हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

क्यों बार-बार हड़ताल करते हैं राजस्थान के 5000 पेट्रोल पंप संचालक, कौन सी मांग अधूरी?

Rajasthan Petrol Pump Strike: राजस्थान के पेट्रोल पंप संचालक एक बार फिर हड़ताल पर चले गए हैं। इससे पहले पिछले साल सितंबर में भी उन्होंने दो दिन की हड़ताल की थी। तब भी उनकी वही मांगें थीं जो इस बार हैं। प्रदेश में सरकार बदली है लेकिन उनकी मांग पूरी नहीं हुई है।

विज्ञापन
Rajasthan Petrol Pump Strike

Rajasthan Petrol Pump Strike : राजस्थान पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन ने रविवार की सुबह खरीद नहीं, बिक्री नहीं के नारे के साथ दो दिन की हड़ताल शुरू कर दी है। सुबह 6 बजे से शुरू हुई यह हड़ताल अगले 48 घंटों तक चलेगी। एसोसिएशन का कहना है कि इसके पीछे उसका मकसद राज्य में ईंधन की बढ़ती कीमतों की ओर सरकार का ध्यान खींचना है। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब राजस्थान के पेट्रोल पंप संचालकों ने हड़ताल का रास्ता अपनाया हो और हर बार उनकी मांग वही थी जो इस बार है और अभी भी अधूरी हैं।

क्या है पेट्रोल पंप संचालकों की मांग

पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन के ट्रेजरार संदीप बागेरिया का कहना है कि राजस्थान में वैट (वैल्यू ऐडेड टैक्स) की दर बढ़ाई गई है। इसकी वजह से राज्य के पेट्रोल पंप संचालकों को लगातार नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हम लंबे समय से सरकार से वैट घटाने की मांग कर रहे हैं लेकिन हमारी बात कोई सुन ही नहीं रहा है। राजस्थान की तुलना में पड़ोसी राज्यों में पेट्रोल काफी सस्ता है। बागेरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वादा किया था कि भाजपा की सरकार पेट्रोल के दाम कम करेगी, लेकिन अभी तक ऐसा कुछ नहीं हुआ।

‘बंद होने की कगार पर हैं 33% पंप’

इसके अलावा उनकी एक और मांग भी है। बागेरिया का कहना है कि डीलर्स के कमीशन में पिछले सात साल के कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। इसकी वजह से राजस्थान के अधिकतर पेट्रोल पंप इस समय बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं। उन्होंने दावा किया कि एसोसिएशन के 33 प्रतिशत डीलर्स की स्थिति ऐसी ही है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान सरकार ने पेट्रोल की कीमतों पर वैट में इजाफा किया था, जिसे अब तक बदलाव नहीं किया गया है। हमारी सरकार से यही मांग है कि वैट कम किया जाए जिससे हमें राहत मिले।

आज कहां पेट्रोल की कीतनी कीमत

आज यानी रविवार को राजस्थान के जयपुर में पेट्रोल की कीमत 108.48 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, दिल्ली में एक लीटल पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये, नोएडा में 96.59 रुपये, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 96.62 रुपये और बेंगलुरु में 101.94 रुपये में मिल रहा है। हालांकि, बाकी जगहों का हाल राजस्थान से अलग नहीं है। मुंबई में रविवार को एक लीटर पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये, कोलकाता में 106.03 रुपये और हैदराबाद में 109.66 रुपये रही। वहीं, त्रिवेंद्रम में आज पेट्रोल की कीमत 109.73 रुपये प्रति लीटर रही है।

ये भी पढ़ें: राजस्थान में अपनों की नाराजगी बीजेपी को भारी न पड़ जाए

ये भी पढ़ें: Ashok Gehlot के करीबी 6 कांग्रेसी भाजपा में होंगे शामिल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें