Sri Ganganagar News: श्रीगंगानगर में एक रेडिमेड गारमेंट कारोबारी पर बाइक सवार 2 युवकों ने पेट्रोल अटैक किया है। घटना बुधवार रात लगभग 10 बजे की है। हालांकि इसमें कारोबारी बच गया, लेकिन उसकी दुकान के बाहर सड़क पर गोलगप्पे बेचने वाला एक व्यक्ति इसकी चपेट में आने से झुलस गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी कंट्रोल रूम के जरिए मिलने पर कोतवाल पृथ्वीपाल सिंह भाटी तथा पुरानी आबादी एसएचओ ज्योति नायक स्टाफ सहित मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
गोलगप्पे बेच रहा व्यक्ति चपेट में आने से झुलसा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, राधेश्याम कोठी रोड पर आदर्श पार्क के पास बुधवार रात लगभग 9:45 बजे नेहरू पार्क की ओर से एक सीडी डीलक्स बाइक पर आए दो युवक कॉर्नर की दुकान मनोकामना फैशन के सामने पहुंचे। इस दौरान युवकों ने अपनी बाइक धीमी चला रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान बाइक सवार युवकों ने एक कांच की बोतल में भरे ज्वलनशील पदार्थ को आग लगा दी। फिर इस बोतल को मनोकामना फैशन के शटर के बाहर सीढ़ियों पर बैठे मालिक को टारगेट करके फेंक दी। दूरी ज्यादा होने से यह बोतल दुकान के गेट के बाहर सड़क पर गोलगप्पे बेच रहे व्यक्ति राजकुमार केवट के पास जाकर गिरी। जिसके कारण राजकुमार केवट चपेट में आने से झुलस गया।
यह भी पढ़ें- Jaipur Tanker Blast: अब तक 14 मौतें, झुलसे शवों की पहचान मुश्किल; पूर्व IAS लापता… पुलिस ऐसे लगाएगी पता
चेहरे कपड़े से ढके थे
बताया गया है कि घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार अज्ञात युवक राधेश्याम कोठी-भाटिया पेट्रोल पंप की ओर से फरार होने में कामयाब रहे। वारदात के दौरान रोड पर लगभग दुकानें बंद करके व्यापारी घरों की ओर लौट चुके थे। इसलिए आरोपी तेज गति से आए और उसी तरह तेज गति से भाग निकले। आरोपियों ने चेहरे कपड़े से ढके हुए थे। इसलिए उनकी पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल झुलसे व्यक्ति का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी की है।
आरोपियों की पहचान करने में जुटी पुलिस
पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। अंधेरा और धुंधले फुटेज के कारण आरोपियों की पहचान करने में पुलिस को परेशानी हो रही है। कोतवाली थाना के रात्रिकालीन ड्यूटी अधिकारी हैड कांस्टेबल मुकेश मीणा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर तत्काल ही पहुंच गए थे। लेकिन आरोपी हाथ नहीं आए। आरोपी नेहरू पार्क के पूर्व की तरफ की उत्तर-दक्षिण रोड से होकर घटनास्थल पहुंचे। इसके बाद भाटिया पंप गोशाला रोड की ओर निकल गए। इससे आगे के फुटेज तलाशने को जुटे हुए हैं। रात का समय होने के कारण जो फुटेज मिले हैं वे भी धुंधले हैं और पहचान में ज्यादा मदद नहीं कर पा रहे हैं।”
यह भी पढ़ें- सेब लाने कश्मीर गए थे 4 युवक, लौटते वक्त खाई में गिरा ट्रक, चारों की मौत
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
1 day ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
2 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
2 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
4 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
4 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
6 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
6 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
7 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
7 days agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines