---विज्ञापन---

राजस्थान

Pali: पाली में दर्दनाक हादसा, रामदेवरा जा रहे 3 युवकों ट्रक ने कुचला, 2 की मौत

Pali Road Accident: पाली में रविवार सुबह जोधपुर-पाली हाइवे पर एक हादसे में रामदेवरा जा रहे 2 जातरूओं की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तीनों युवक सड़क किनारे खड़े थे तभी पीछे आए ट्रक ने उन्हे कुचल दिया। जिससे 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक गंभीर घायल हो गया। हादसे […]

Author
Edited By : Rakesh Choudhary Updated: Jul 16, 2023 14:24
Pali Road Accident

Pali Road Accident: पाली में रविवार सुबह जोधपुर-पाली हाइवे पर एक हादसे में रामदेवरा जा रहे 2 जातरूओं की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तीनों युवक सड़क किनारे खड़े थे तभी पीछे आए ट्रक ने उन्हे कुचल दिया। जिससे 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक गंभीर घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को पाली के बांगड़ हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया।

पुलिस के मुताबिक हादसा जोधपुर-पाली हाइवे पर गुंदोज रोड़ पर हुआ। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को पाली के बांगड़ हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पुलिस ने मृतकों के शव बांगड़ हाॅस्पिटल की मोर्चरी में रखवाए हैं। पोस्टमाॅर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

---विज्ञापन---

हादसे में मृतकों की पहचान गुजरात के मेहसाणा निवासी अर्जुन पुत्र दादुजी ठाकुर (27) और सचिन पुत्र दीवान ठाकुर (19) के रूप में हुई। वहीं सचिन पुत्र कड़वाजी (20) घायल हो गया। जिसका पाली के बांगड़ हाॅस्पिटल में इलाज चल रहा है।

---विज्ञापन---
First published on: Jul 16, 2023 02:24 PM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.