हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Pali News: पाली में शादी नहीं होने से परेशान युवक ने खुद को लगाई आग, मौत

विज्ञापन

Pali News: पाली में एक युवक ने मंगलवार सुबह खुद को आग के हवाले कर दिया। युवक के चिल्लाने पर परिजन उसे लेकर बांगड़ अस्पताल पहुंचे। जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस के अनुसार घटना पाली के सदर थाना क्षेत्र के लांबिया गांव में मंगलवार सुबह हुई। युवक सुबह जल्दी सोकर उठा और खुद को आग लगा दी। इसके बाद परिजन उसे बचाने के लिए दौड़े लेकिन अस्पताल ले जाने पर डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार अपनी शादी नहीं होने से परेशान था।

इधर बेटे की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार मृतक कुछ दिन पहले ही पुणे से अपने घर आया था।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola