हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

हैट्रिक की तैयारी में जुटे 'चौधरी', सामने है नया 'चेहरा' राजस्थान की इस सीट पर दिलचस्प हुआ मुकाबला

Lok Sabha Election 2024: राजस्थान की पाली लोकसभा सीट से बीजेपी ने इस बार पीपी चौधरी को टिकट दिया है। चौधरी यहां से लगातार 10 साल से सांसद हैं। वहीं, कांग्रेस ने इस बार इस सीट से राज्य बाल कल्याण आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनीवाल को मैदान में उतारा है।

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024 (केजे श्रीवत्सन): गुलाब हलवे की मिठास के लिए पहचाने जाने वाले मारवाड़ के पाली में कहावत है कि जो पाली की पंचायती को पार करेगा जीत का ‘सेहरा’ उसी के सिर बंधेगा। इस बार यहां बीजेपी की चिंता बढ़ी हुई है, दरअसल, 2023 में यहां बीजेपी के लगातार 5 बार के विधायक ज्ञानचंद पारख विधानसभा में अपनी सीट नहीं बचा पाए थे। बता दें 19 अप्रैल से देशभर में लोकसभा के पहले चरण के मतदान हैं, पाली लोकसभा सीट पर 26 अप्रैल को मतदान होंगे।

इस बार के लोकसभा प्रत्याशियों को जानें

भाजपा ने यहां से वर्तमान सांसद पीपी चौधरी को टिकट दिया है। 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें मोदी लहर का फायदा मिला और वह दो बार से चुनाव जीत रहे हैं। वह जोधपुर के रहने वाले हैं। वहीं, कांग्रेस ने इस बार इस सीट से राज्य बाल कल्याण आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनीवाल को मैदान में उतारा है। संगीता भी जोधपुर की रहने वाली हैं। वह जोधपुर से निगम पार्षद रह चुकी हैं और पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं।

विज्ञापन

पाली लोकसभा सीट का इतिहास

भाजपा ने यहां सबसे पहले 1989 के चुनाव में एंट्री की थी। पार्टी ने पूर्व जस्टिस गुमान मल लोढ़ा को टिकट दिया और वे यहां से सांसद चुने गए। इसके बाद साल 1991 और 1996 के चुनाव में भी लोढ़ा ने यहां से चुनाव जीतकर हैट्रिक बनाई थी। फिर 1998 के चुनाव में कांग्रेस के मीठालाल जैन यहां से जीते। इसके बाद 2004 के चुनाव में पुष्प जैन सांसद बने। 2009 में कांग्रेस के बद्रीराम जाखड़ यहां से चुनाव जीते थे। अब 2014 और 2019 में बीजेपी के पीपी चौधरी लगातार 10 साल से सांसद हैं।

सीट का समीकरण समझें

इस सीट पर पालीवाल ब्राह्मणों की अधिक संख्या के चलते इस इलाके का नाम पाली पड़ा है। पाली महाराणा प्रताप का ननिहाल भी है। इस सीट पर उत्तर में नागौर तो पश्चिम दिशा में जालौर पड़ता है। वहीं, इसका पड़ोसी जिला जोधपुर पूर्व सीएम अशोक गहलोत का गृहक्षेत्र है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola