Pali: साली की शादी में डांस करते वक्त 42 साल के व्यक्ति की मौत, देखें दर्दनाक Video

Death while dancing in Pali

पाली में साली की शादी में डांस करते वक्त 42 साल के व्यक्ति की मौत

Cardiac Arrest Death Case: दुनियाभर में इन दिनों अचानक ही दिल का दौरा पड़ने, कार्डियक अरेस्ट होने पर और उसके तुरंत बाद मौत की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ताजा मामला राजस्थान के पाली जिले का है, जहां से दर्दनाक Video सामने आया है। यहां एक शादी के कार्यक्रम में स्टेज पर नाचते-नाचते युवक की मौत हो गई। वह स्टेज पर गिर पड़ा।

https://twitter.com/news24tvchannel/status/1591688417443999744

बता दें यह मामला जिले के महात्मा गांधी कॉलोनी में शुक्रवार रात का है। पाली के राणावास स्टेशन (मारवाड़ जंक्शन) के रहने वाले 42 साल के अब्दुल सलीम पठान सरकारी स्कूल में PTI (फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर ) थे। वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ ससुराल भैरूघाट पिंजारों का बास में आए हुए थे। शनिवार को उनकी साली की शादी थी।

शुक्रवार को घर में महिला संगीत चल रहा था।अब्दुल सलीम भी रिश्तेदारों के साथ स्टेज पर डांस कर रहे थे। डांस करते-करते अचानक स्टेज पर गिर गए। रिश्तेदारों ने उनको उठाने का प्रयास किया, लेकिन उनके शरीर में कोई हलचल नहीं हुई। इस पर उन्हें आनन-फानन में हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत हार्ट अटैक से होने की बात सामने आ रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण सामने आएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ